Popup Image
Advertisement

खुले केदारनाथ धाम के कपाट,हेलीकॉप्टर से हुई पुष्प वर्षा

चारधाम यात्रा के तहत बुधवार सुबह करीब 8 बजे Kedarnath Temple के कपाट विधिवत खोल दिए गए। पारंपरिक रीति के अनुसार सबसे पहले मंदिर का पूर्व द्वार खोला गया, जिसके बाद मुख्य पुजारी, रावल और हक-हकूकधारियों ने गर्भगृह में प्रवेश कर पूजा-अर्चना शुरू की।

Advertisement

भस्म प्रसाद का वितरण, विधि-विधान से पूजा

कपाट खुलने के साथ ही पिछले वर्ष मंदिर बंद करते समय ज्योतिर्लिंग पर चढ़ाई गई भस्म को हटाकर श्रद्धालुओं में प्रसाद के रूप में वितरित किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूरी पूजा प्रक्रिया संपन्न हुई, जिसके बाद आम श्रद्धालुओं के लिए दर्शन शुरू कर दिए गए।

Advertisement

सीएम धामी ने कराई पहली पूजा

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami भी इस अवसर पर धाम पहुंचे। उन्होंने प्रधानमंत्री Narendra Modi के नाम से पहली पूजा कराई। इसके बाद मंदिर के मुख्य द्वार श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए।

Advertisement

इस बार नियमों में सख्ती

इस वर्ष यात्रा के दौरान सुरक्षा और अनुशासन को लेकर विशेष सख्ती बरती जा रही है। मंदिर समिति के अनुसार—

मंदिर परिसर से 50–60 मीटर के दायरे में मोबाइल फोन ले जाना प्रतिबंधित है

फोटोग्राफी के लिए अलग से निर्धारित स्थान बनाए गए हैं

मुख्य मंदिर क्षेत्र में फोटो, वीडियो और रील बनाना पूरी तरह बैन है

चारधाम यात्रा के इस पवित्र पड़ाव के साथ ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु बाबा केदार के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं, जिससे पूरे क्षेत्र में भक्ति और उत्साह का माहौल है।

आज पहले दिन केदारनाथ भगवान को भोग नहीं लगाया जाएगा। परंपरा के अनुसार भोग की शुरुआत तभी होती है जब भैरवनाथ मंदिर के कपाट खुलते हैं। इस बार भैरव मंदिर के कपाट 25 अप्रैल को खुलेंगे, जिसके बाद बाबा केदारनाथ को पीले चावलों का भोग लगाया जाएगा और नियमित भोग शुरू होगा।मान्यता के अनुसार भुकुंड भैरव मंदिर को केदारनाथ धाम का क्षेत्र रक्षक माना जाता है। यह मंदिर केदारनाथ से करीब 500 मीटर दक्षिण में स्थित है और माना जाता है कि बाबा केदार के दर्शन से पहले भैरवनाथ के दर्शन करना जरूरी होता है, तभी यात्रा पूर्ण मानी जाती है।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें