Advertisement

iPhone 18 Pro: कब होगा लॉन्च, कितनी होगी कीमत और क्या होंगे नए फीचर्स? जानें पूरी डिटेल

Apple के दीवानों के लिए एक बड़ी खबर है। लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक Apple अपनी प्रीमियम रेंज iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max को सितंबर 2026 में लॉन्च करने की पूरी तैयारी में है। हालांकि जो ग्राहक बेस मॉडल का इंतजार कर रहे हैं उन्हें थोड़ा और सब्र रखना होगा क्योंकि सामान्य iPhone 18 के 2027 की शुरुआत में आने की अटकलें हैं। Apple की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

 

Advertisement

डिजाइन में होंगे छोटे लेकिन खास बदलाव

iPhone 18 Pro का डिजाइन मौजूदा मॉडल्स से काफी मिलता-जुलता रहेगा। Dynamic Island पहले से छोटा हो सकता है और रियर कैमरा मॉड्यूल को नया फिनिश मिलने की उम्मीद है। बेहतर ग्लास और फ्रेम इंटीग्रेशन के साथ प्रीमियम एल्यूमिनियम बॉडी मिल सकती है। यानी लुक जाना-पहचाना होगा लेकिन फिनिशिंग और भी प्रीमियम होगी।

Advertisement

क्या किसी नए कलर में आएगा यह iPhone?

Apple इस बार कुछ नए प्रीमियम कलर ऑप्शन पेश कर सकता है। लीक्स में डार्क चेरी, क्लाउड ब्लू, सिल्वर और डार्क ग्रे के नाम सामने आए हैं। इनमें डार्क ग्रे को खास सिग्नेचर कलर माना जा रहा है।

Advertisement

डिस्प्ले में मिल सकती है नई टेक्नोलॉजी

iPhone 18 Pro में 6.3 इंच का OLED डिस्प्ले मिलने की संभावना है। ProMotion 120Hz रिफ्रेश रेट और LTPO+ OLED तकनीक का सपोर्ट मिल सकता है। रिपोर्ट्स यह भी कह रही हैं कि Face ID के कुछ कंपोनेंट्स डिस्प्ले के नीचे शिफ्ट किए जा सकते हैं जिससे Dynamic Island और छोटा हो सकता है।

परफॉर्मेंस के लिए A20 Pro चिप दी जाएगी जिसे TSMC के 2nm प्रोसेस पर तैयार किया जा रहा है। यह चिप सुपरफास्ट CPU और GPU के साथ-साथ जबरदस्त AI क्षमता और बेहद कम बिजली खपत के लिए जानी जाएगी।

कैमरा अपग्रेड पर रहेगा सबसे ज्यादा फोकस

इस बार कैमरा सेटअप में बड़े बदलाव की उम्मीद है। वेरिएबल एपर्चर वाला मुख्य कैमरा मिल सकता है जिससे अलग-अलग रोशनी की स्थिति में बेहतर कंट्रोल मिलेगा। बेहतर लो-लाइट फोटोग्राफी, अपग्रेडेड टेलीफोटो लेंस, बेहतर पोर्ट्रेट मोड, ज्यादा डायनामिक रेंज और तेज इमेज प्रोसेसिंग भी मिलने की उम्मीद है।

कैसी होगी बैटरी क्षमता?

अभी तक सटीक बैटरी क्षमता कंफर्म नहीं हुई है लेकिन नई A20 Pro चिप की बेहतरीन पावर एफिशिएंसी और LTPO+ डिस्प्ले टेक्नोलॉजी की वजह से पिछले सभी मॉडल्स के मुकाबले काफी लंबी और दमदार बैटरी लाइफ मिलने की पूरी उम्मीद है।

कितनी हो सकती है कीमत?

लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक iPhone 18 Pro की कीमत 999 से 1099 डॉलर यानी भारत में लगभग 1.40 लाख से 1.50 लाख रुपए हो सकती है। iPhone 18 Pro Max 1199 से 1299 डॉलर यानी भारत में 1.50 लाख रुपए से अधिक में आ सकता है। हालांकि कंपनी ने अभी तक किसी भी फीचर या कीमत की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। सितंबर में लॉन्च के बाद ही असल तस्वीर साफ होगी।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें