Advertisement

संदिग्ध मूवमेंट पर रखी नजर, तब बेचने से पहले पकड़ाए नाबालिग सहित दो वाहन चोर

50  सीसीटीवी कैमरे खंगाले

Advertisement

नीलगंगा पुलिस ने किया खुलासा, 2.50 लाख की बुलेट भी जब्त, जेल भेजा

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। नीलगंगा पुलिस ने दो वाहन चोरों को पकड़ा है जिसमें से एक नाबालिग है। उनके पास से बुलेट भी जब्त की गई है जिसकी कीमत 2.50  लाख रुपए बताई गई है। आरोपी आदतन अपराधी हैं जिन पर पहले से कई आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। एक आरोपी को कोर्ट में पेश किया जहां उसे जेल भेज दिया, जबकि नाबालिग को बाल सुधारगृह भेजा गया है।

Advertisement

पुलिस ने बताया कि 3 नवंबर को हनुमान नाका में रहने वाले फरियादी आशीष परमार ने नीलगंगा थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई कि रात में घर के बाहर खड़ी उसकी बुलेट को अज्ञात चोर चुरा ले गया। सुबह बाइक नहीं मिलने पर उन्होंने तलाश भी लेकिन पता नहीं चला। जिसके बाद पुलिस को शिकायत की।

मामले में पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर विशेष टीम गठित की जिसने घटनास्थल और आसपास लगे करीब 50 सीसीटीवी कैमरे खंगाले। इसके अलावा घटना के समय संदिग्ध गतिविधियों और वाहन की मूवमेंट को भी चिह्नित कर साइबर टीम की सहायता से आरोपियों के लोकेशन डेटा का विश्लेषण किया गया। इस बीच मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने नाबालिग सहित दो वाहन चोरों को दबिश देकर महू से पकड़ा। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम पीयूष पिता अखिलेश गुप्ता निवासी ग्राम गुर्जरखेड़ा, महू (इंदौर) बताया। इनके कब्जे से बुलेट भी जब्त की गई।

Advertisement

दोनों ही आदतन चोर

जांच में पुलिस को पता चला कि दोनों आरोपी आदतन वाहन चोर हैं और इनके विरुद्ध पूर्व में भी कई आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। आरोपी चोरी की गई बुलेट को बेचने की फिराक में थे लेकिन कामयाब होने से पहले ही पुलिस के हत्थे चढ़ गए। इसमें से एक आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया, जबकि नाबालिग आरोपी को बाल सुधारगृह भेजा है।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें