चंदन बनकर घूम रहा था राजा हुसैन, पकड़ा

उज्जैन। हिंदू युवती के साथ घूम रहे उदयपुर के रहने वाले वर्ग विशेष के युवक को पकडक़र हिंदूवादी संगठनों ने महाकाल पुलिस को सौंपा है। उसका नाम राजा हुसैन निवासी सज्जन नगर, उदयपुर है। कार्यकर्ताओं ने पूछताछ की तो उसने अपना नाम चंदन बताते हुए युवती को गर्लफ्रेंड बताया। फिर वह युवती को पत्नी बताने लगा। जब आधार कार्ड देखा तो सही नाम पता चला। उसे महाकाल पुलिस के हवाले कर दिया। टीआई गगन बादल ने बताया आज युवती के परिजनों को सूचना देकर बुलाया जाएगा। इसके बाद कार्रवाई करेंगे।

Advertisement
Advertisement








