कर्ज से परेशान वकील तीन दिन से लापता पिता ने लगाई गुहार

उज्जैन। कर्ज से परेशान होकर वकालत कर रहा युवक घर से लापता हो गया। उसने घर पर एक लेटर भी छोड़ा है जिसमें उसने लिखा है कि उसे ढूंढने की कोशिश की तो वह जान दे देगा। इसके बाद उसके पिता ने वीडियो वायरल कर उसे ढूंढने और जानकारी देने की गुहार लगाई है।

Advertisement
युवक का नाम हर्ष उर्फ राज पिता जगदीश परिहार (26) निवासी तिरुपति धाम एक्सटेंशन, कानीपुरा रोड है। उसके पिता और आगर रोड स्थित डिसेंट कार बाजार के संचालक जगदीश परिहार ने बताया कि हर्ष एलएलबी की पढ़ाई पूरी करने के बाद वकालत करता है। 4 अगस्त को सुबह 6 बजे वह घर से कहीं चला गया। उसने एक लेटर भी छोड़ा है। कर्ज के चलते वह परेशान था। जाने से पहले रविवार को भी 4-5 लोग घर आए थे और गाली-गलौच की थी। चिमनगंज पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है।
Advertisement








