ब्लैकमेलिंग के रुपए से प्रेमी ने बेटे को दी बाइक

पुलिस रिमांड पर नौकरानी ने कबूले दो भाइयों के नाम

उज्जैन। अलखधाम नगर में रहने वाले ज्योतिषी को नौकरानी द्वारा आपत्तिजनक वीडियो बनाने के बाद ब्लैकमेल कर 4 करोड़ रुपए ठगने वाली पिंकी गुप्ता और उसका प्रेमी राहुल नीलगंगा पुलिस की रिमांड पर हैं। उनसे पूछताछ के बाद पुलिस ने एक स्पोर्ट्स बाइक जब्त कर केस में दो आरोपियों के नाम बढ़ाए हैं।
पुलिस ने बताया राहुल से पूछताछ में पता चला ब्लैकमेलिंग के रुपए संगीता लाकर देती थी। उन्हीं में से लाख से अधिक कीमत की स्पोर्ट्स बाइक अपने बेटे को दिलाई थी। कुछ रुपए उसने मकान निर्माण में भी लगाए। पुलिस ने उक्त बाइक भी जब्त कर ली। वहीं पिंकी गुप्ता ने पुलिस को बताया कि ब्लैकमेलिंग में उसके मामा का बेटा सुभाष और मौसी का बेटा अशोक निवासी मुल्लापुरा भी शामिल हैं। पुलिस द्वारा उक्त दोनों के घरों पर दबिश दी गई लेकिन वह नहीं मिले। पुलिस का कहना है कि ब्लैकमेलिंग के मामले में उक्त दोनों को गिरफ्तार कर पता लगाया जाएगा कि उनकी क्या भूमिका थी।









