Advertisement

LPG गैस सिलेंडर के दाम बढ़े

महंगाई से जुड़ी एक बड़ी खबर है। आम लोगों को बजट के बाद झटका लगने वाला है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम 8.50 रुपये तक बढ़ा दिये हैं।

Advertisement

कंपनियों ने 14.2 किलो वाले घरेलू सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है, लेकिन 19 किलो वाला कमर्शियल सिलेंडर महंगा कर दिया है।IOCL की वेबसाइट के मुताबिक ये बदले हुए रेट आज 1 अगस्त 2024 से लागू हो गए हैं। LPG सिलेंडर 8.50 रुपये तक हुआ महंगा 1 अगस्त 2024 से गैस के नए दाम आज अगस्त महीने का पहला दिन है। हर महीने की पहली तारीख को LPG सिलेंडर की कीमतें तय होती है।

ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने आज से 19 किलो वाले कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम 8.50 रुपये तक बढ़ा दिये हैं। दिल्ली में दाम 1652.50 रुपए हो गया है। कोलकाता में सिलेंडर 1764.50 रुपए में मिलेगा। मुंबई में सिलेंडर 1605 रुपये में मिलेगा। चेन्नई में सिलेंडर 1817 रुपए का हो गया है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें