Advertisement

LPG गैस सिलेंडर हुआ सस्ता ,जानें नए दाम

अगस्त महीने की शुरुआत कमर्शियल गैस ग्राहकों के लिए बड़ी राहत लेकर आई है. तेल कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी (LPG) सिलेंडर की कीमतों में 200 रुपये से ज्यादा की कटौती की है. राजधानी दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर 202 रुपये और कोलकाता में 209 रुपये तक सस्ता हो गया है. घरेलू LPG सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

Advertisement

LPG की नई कीमत क्या है?

कमर्शियल LPG गैस सिलेंडर रेट में ताजा कटौती शनिवार, 1 अगस्त की सुबह से लागू हो गई. सूत्रों ने न्यूज एजेंसी ANI को बताया कि दिल्ली में 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 2,728 रुपये हो गई है.

Advertisement

19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडर का दाम घटकर 2,872.50 रुपये हो गया है. कमर्शियल सिलेंडर सस्ता होने से ढाबा, रेस्टोरेंट, होटल और अपने कारोबार के लिए गैस सिलेंडर इस्तेमाल करने वालों को राहत मिलेगी. इससे उनके बिजनेस की लागत में कमी आने की उम्मीद है.

साल में दूसरी बार घटे दाम

Advertisement

इस साल जनवरी में 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर का रेट 1,691 रुपये था. इसके बाद इसके दाम कुल 5 बार बढ़ाए गए. पश्चिम एशिया की जंग का असर भी कमर्शियल गैस की कीमत पर हुआ.

जून में इसके दाम बढ़ते-बढ़ते 3113.50 रुपये तक पहुंच गए. यानी 6 महीनों में कमर्शियल सिलेंडर करीब 1,300 रुपये से ज्यादा महंगा हो गया था.साल 2026 में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दामों में कुल दो बार कटौती की गई है. इससे पहले 1 जुलाई को कटौती की गई थी, जब दिल्ली में दाम 183.50 रुपये कम किए गए थे. जुलाई और अगस्त में लगातार दो महीने मिली राहत के बावजूद, जनवरी के मुकाबले अब भी सिलेंडर के दाम ऊंचे स्तर पर बने हुए हैं.

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें