Popup Image

राहुल की संपत्ति की सीबीआई ईडी जांच का आदेश किया रद्द

एससी बोला- हाईकोर्ट पहले राहुल का पक्ष सुने

Advertisement

बैंगलुरु, एजेंसी। सुप्रीम कोर्ट ने राहुल गांधी की संपत्ति की जांच सीबीआई और ईडी से कराने के इलाहाबाद हाईकोर्ट का फैसला रद्द कर दिया। कोर्ट ने मामला वापस हाईकोर्ट भेजते हुए कहा कि पहले राहुल गांधी का पक्ष सुना जाए, फिर नए सिरे से फैसला किया जाए। चीफ जस्टिस सूर्यकांत, जस्टिस जॉयमाल्या बागची और जस्टिस वी. मोहना की बेंच ने बुधवार को यह आदेश दिया। राहुल गांधी की ओर से सीनियर एडवोकेट कपिल सिब्बल पेश हुए।

दरअसल, कर्नाटक के भाजपा कार्यकर्ता एस. विग्नेश शिशिर ने 25 अप्रैल को इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच में याचिका लगाई थी। इसमें राहुल गांधी और उनके परिवार के सदस्यों की संपत्ति की जांच सीबीआई और ईडी से कराने की मांग की गई थी। आरोप लगाया गया था कि राहुल के पास उनकी आय से ज्यादा संपत्ति है। राहुल गांधी ने हाईकोर्ट के आदेशों को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी। उनका कहना था कि याचिकाकर्ता को इस मामले में याचिका लगाने का अधिकार नहीं है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें