Advertisement

माधवी राजे सिंधिया की अस्थियां रामघाट पर शिप्रा नदी में प्रवाहित

अक्षरविश्व न्यूज. उज्जैन:केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की माताजी माधवी राजे सिंधिया की अस्थियां शुक्रवार सुबह उज्जैन लाई गईं। अस्थि कलश यात्रा के बाद रामघाट पर पूजन कर अस्थियों को शिप्रा नदी में प्रवाहित किया गया। उज्जैन पहुंचे अस्थि कलश को दर्शन के लिए सुबह सख्याराजे धर्मशाला पर रखा गया।

Advertisement

यहां माधवी राजे सिंधिया को श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। इसके बाद अस्थि कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा के वाहन को खास तौर पर तैयार किया गया था। रथ पर माधवी राजे सिंधिया का फोटो लगाया गया है। यात्रा देवास गेट मालीपुरा, कंठाल गोपाल मंदिर होते हुए रामघाट पहुंची। यात्रा मार्ग में अनेक जगह अस्थि कलश पर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें