Advertisement

मध्य प्रदेश : मुख्य सचिव अनुराग जैन ने संभाला पदभार

मध्यप्रदेश के नए मुख्य सचिव अनुराग जैन ने गुरुवार(3 अक्टूबर) को पदभार ग्रहण कर लिया है। अनुराग ने नवरात्रि के पहले दिन एमपी के 35वें CS के रूप में नई पारी का शुभारंभ किया।

Advertisement

1989 बैच के IAS अनुराग के मंत्रालय में पदभार संभालते ही बधाइयों-शुभकामनाओं का दौर शुरू हो गया। मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव डॉ. राजेश राजौरा, अपर मुख्य सचिव सामान्य प्रशासन विभाग संजय दुबे समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों ने जैन से मुलाकात की और उनको शुभकामनाएं दी।

ग्वालियर के रहने वाले अनुराग जैन बुधवार को ही दिल्ली से भोपाल पहुंचे थे। 11 अगस्त 1965 को जन्मे अनुराग इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बीटेक (ऑनर्स) और अमेरिका की मैक्सवेल स्कूल सिरैक्यूज़ विश्वविद्यालय से लोक प्रशासन में एमए किया है।

Advertisement

जैन मंडला, मंदसौर और भोपाल में कलेक्टर के पद पर कार्य कर चुके हैं। इसके अलावा, केंद्र सरकार में प्रतिनियुक्ति के दौरान उन्होंने जनधन योजना और पीएम गति शक्ति योजना जैसी महत्वपूर्ण योजनाओं को शुरू करने में अहम भूमिका निभाई। अनुराग जैन को अपने इनोवेटिव और दूरदश्मर्शी कामों के लिए जाना जाता है।  

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें