Advertisement

हत्या के आरोपी के घर से महाकाल पुलिस ने बरामद कर लिया चाकू

दो दिन की रिमांड पर, अवधि पूरी होने पर कल करेंगे पेश

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। लोहे का पुल क्षेत्र में युवक की हत्या करने वाले आरोपी के घर से महाकाल पुलिस ने घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद किया है। आरोपी दो दिन की रिमांड पर है। मंगलवार को रिमांड अवधि पूरी होने पर उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।

दरअसल, शनिवार रात लोहे का पुल के कसाई मोहल्ला में रहने वाले मोइन पिता नदीम की चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया था जिसके बाद पुलिस ने आरोपी फुरकान उर्फ अद्दा निवासी चंद का कुआं को गिरफ्तार कर लिया था। रविवार रात पुलिस ने आरोपी फुरकान के घर से हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद किया है।

Advertisement

महाकाल थाना प्रभारी गगन बादल ने बताया कि फिलहाल आरोपी रिमांड पर है जिससे पूछताछ की जा रही है। मंगलवार को रिमांड अवधि खत्म होने के बाद उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा। इधर, मृतक के परिजनों ने मदन नामक एक अन्य युवक के भी हत्या में शामिल होने के आरोप लगाए हैं। इस बिंदु पर भी पुलिस जांच कर रही है।

रंगदारी और घूराघारी करता था
मृतक के चाचा अब्दुल कलीम ने बताया था कि आरोपी फुरकान लोहे का पुल स्थित अजीज घोड़ीवाले के यहां काम करता है। रमजान में भी फुरकान ने रंगदारी की थी और आए दिन घूराघारी करता रहता था। इसी के चलते उसने हत्या की वारदात को अंजाम दिया। फुरकान आदतन अपराधी है। उस पर पहले से ४ प्रकरण दर्ज हैं।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें