Advertisement

पहली बार इंदौरगेट-बेगमबाग से होकर निकलेगी महाकाल सवारी

उज्जैन। दशहरे पर शनिवार को बाबा महाकाल पूरे वैभव के साथ रजत पालकी में सवार होकर नए शहर आएंगे। ठीक शाम 4 बजे सवारी महाकाल मंदिर से रवाना होगी। परंपरागत मार्गों से होते हुए सवारी दशहरा मैदान पहुंचेगी जहां कलेक्टर नीरज कुमार सिंह पूजन करेंगे।

Advertisement

लौटते वक्त सवारी देवासगेट, दौलतगंज चौराहा, इंदौर गेट, गदापुलिया, हरिफाटक ओवरब्रिज, बेगमबाग, महाकाल घाटी होते हुए मंदिर पहुंचेगी। सवारी आने और जाने के दौरान अंदरुनी मार्ग को डायवर्ट किया जाएगा। शाम 4 से 7 बजे तक सवारी मार्ग पर वाहन ले जाने से बचें।

नए रूट पर भी लगे मंच
सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल ने बताया कि उज्जैन एक बार फिर सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल पेश करने के लिए तैयार है। सवारी के स्वागत लिए बेगमबाग में जगह-जगह मंच बनाए गए हैं। लोग स्वागत को लेकर बेहद उत्साहित हैं। वहीं पूरे शहर के सवारी मार्ग पर 150 स्वागत मंच बने हैं।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें