Advertisement

महाराजवाड़ा द हेरिटेज… आधुनिक सुविधाओं के साथ मिलेगी मराठा वास्तुशैली की झलक

होटल में लग्जरी सुविधाएं, होटल के रूफटॉप से होंगे श्री महाकालेश्वर मंदिर के शिखर दर्शन

Advertisement

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कल कर सकते हैं लोकार्पण

अक्षरविश्व न्यूज|उज्जैन। श्री महाकाल लोक बनने के बाद पर्यटकों की संख्या में जबर्दस्त उछाल आया है। इसे देखते हुए भगवान महाकाल की नगरी में ठहरने के लिए बेहतरीन सुविधाएं जुटाई जा रही हैं। इसी के तहत महाकाल मंदिर से महज 500 फीट की दूरी पर महाराजवाड़ा स्कूल को मप्र पर्यटन विकास निगम ने हेरिटेज होटल का रूप दिया गया है।

Advertisement

मराठाकालीन वास्तुशैली की झलक दिखाती इस होटल को ‘महाराजवाड़ा द हेरिटेज’ नाम दिया गया है। होटल में दो महाराजा और महारानी सुइट बनाए गए हैं जो पूरी तरह से एआई से संचालित होंगे। इसके अलावा लग्जरी सुविधाएं के साथ होटल के रूफटॉप से श्री महाकालेश्वर मंदिर के शिखर दर्शन भी श्रद्धालु कर सकेंगे। हालांकि, इसके लिए मेहमानों को मोटी रकम अदा करनी पड़ सकती है। फिलहाल होटल के कमरों का किराया तय नहीं किया गया है। आपको बता दें कि पहले इस बिल्डिंग में सरकारी स्कूल संचालित होता था। इसे हेरिटेज होटल में तब्दील करने में 18 करोड़ रुपए खर्च हुए हैं।

करीब 5 हजार वर्गफीट में बना

Advertisement

करीब 5 हजार वर्गफीट परिसर में बने होटल का लोकार्पण मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 15 फरवरी को कर सकते हैं। खास बात यह है कि परिसर में आयरन वेस्ट से कलाकृतियां बनाई गई हैं जिसमें त्रिशूल, हाथी और ऋषि-मुनि की मूर्तियां शामिल हैं।सीलिंग पर मार्बल का काम: हर कमरे की सीलिंग पर हैंडवर्क और मार्बल का काम किया गया है। महाकाल लोक और भस्मार्ती दर्शन को आसान बनाने के लिए यह होटल विशेष रूप से वीवीआईपी के लिए तैयार किया गया है। यहां आध्यात्मिक माहौल के बीच लग्जरी सुविधाएं मिलेंगी।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें