साढू को कार में बैठाकर जबर्दस्ती ले जा रहा था मक्सी, मना किया तो लॉक कर पीटा

सिर पर आए पांच टांके, चरक अस्पताल में चल रहा इलाज

उज्जैन। कायथा थाना क्षेत्र में साढ़ू भाई ने साढ़ू भाई के सिर पर पर धारदार वस्तु से हमला कर घायल कर दिया। वह उसे जबर्दस्ती कार में बैठाकर अपने साथ मक्सी ले जा रहा था, उसने इंकार दिया तो विवाद हो गया। मामले में फरियादी ने कायथा थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है।
घायल एजाज पिता शकूर खान (२९) निवासी ताजपुर है। उसने बताया कि शुक्रवार रात करीब ९.३० से १० बजे के बीच मक्सी में रहने वाला उसका साढ़ू भाई इमरान पिता नूर खान उसे जबर्दस्ती कार में बैठाकर अपने साथ ले जा रहा था। जब एजाज ने जाने से इंकार किया तो इमरान ने कार लॉक कर उसे जमकर पीटा और फिर सिर पर किसी धारदार चीज दे मारी जिससे खून बहने लगा। परिजन एजाज को लेकर चरक अस्पताल पहुंचे जहां उसके सिर में पांच टांक लगाने पड़े। फिलहाल उसका इलाज जारी है। मामले में फरियादी एजाज ने कायथा थाने में शिकायत की है।









