Advertisement

महापौर के कैमरामैन को बदमाशों ने चाकू मारे

विवाद में दोस्त भी घायल

Advertisement

उज्जैन। दोस्त का बदमाशों से विवाद होने की सूचना मिलने पर बीच बचाव कराने गए महापौर के कैमरामेन को बदमाशों ने घेरकर चाकू मार दिए। इसमें दोस्त भी घायल हुआ। दोनों को चरक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


इंदिरा नगर में रहने वाले 18 वर्षीय विशाल पिता कमल किशोर ने बताया कि वह महापौर का कैमरामेन है। रात 8 बजे इंदिरा नगर चौराहे पर चाय पीने गया था। वहां दोस्त मिला जिसने बताया कि मंगलनाथ रोड़ पर संजय नगर निवासी 18 वर्षीय कुंदन पिता शिवशंकर का विवाद हो रहा है।

Advertisement

वह अपने दोस्त कुणाल के साथ मंगलनाथ रोड़ पहुंचा तो देखा कुंदन को 10-12 लडक़ों ने घेर रखा है। उसने झगड़ा खत्म करने की बात कही उसी दौरान एक युवक ने चाकू निकालकर कमर में मार दिया। दूसरे ने शरीर के अन्य हिस्सों पर वार किए। इस दौरान बदमाशों ने कुंदन पर भी चाकू से हमला कर उसे घायल किया।


पूर्व में हुए झगड़े पर बात चल रही थी: कुंदन ने बताया आनंद माहेश्वरी निवासी इंदिरा नगर से पूर्व में विवाद हुआ था। रात में आनंद ने अपने दोस्त शाहनवाज, आजम खान सहित 8-10 अन्य युवकों के साथ मंगलनाथ रोड़ पर रोक लिया। पूर्व में हुए झगड़े पर बात चल रही थी तभी आनंद व उसके दोस्तों ने चाकू मारना शुरू कर दिए।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें