Advertisement

सड़क दुर्घटना में अधेड़ ने तोड़ा दम, लोगों ने जाम लगाया

एक अन्य को भी अज्ञात वाहन ने रौंदा, गंभीर

Advertisement

उज्जैन। रविवार सुबह सड़क हादसे में एक अधेड़ की मौत के बाद गुस्साए लोगों ने देवास रोड पर जाम लगा दिया। इधर चिमनगंज थाना क्षेत्र में एक अधेड़ को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, उसकी हालत गंभीर है।

रामचंद्र पिता सेवाराम (48) निवासी चंद्रावतीगंज इंदौर बाइक से देवासरोड स्थित बोलासा से गुजर रहा था, तभी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे रामचंद्र की मौके पर ही मृत्यु हो गई। गुस्साए ग्रामीणों ने मार्ग पर जाम लगा दिया। ग्रामीणों का कहना था कि बोलासा में आए दिन वाहन दुर्घटनाएं हो रही हैं।

Advertisement

ग्रामीण यहां ओवरब्रिज बनाने की मांग कर रहे हैं। नरवर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और नाराज लोगों से चर्चा की। शव को पीएम के लिए अस्पताल पहुंचाया। इधर चिमनगंज थाना क्षेत्र के भेरूगढ़-आगर रोड बायपास पर अज्ञात वाहन ने कन्हैयालाल पिता भेरूलाल (45) निवासी पारस नगर भेरूगढ़ को टक्कर मारकर गंभीर घायल कर दिया। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें