दूध के भाव में 2 रुपए प्रति लीटर की वृद्धि

उज्जैन। वर्तमान स्थिति में खली और चारे के भाव बढऩे की वजह से दूध के भाव में 2 रुपए प्रति लीटर की वृद्धि की जा रही है। उक्त निर्णय खेरची दूध विक्रेताओं की बैठक में लिया गया। खेरची दूध विक्रेता संघ अध्यक्ष मोहन वासवानी ने बताया कि वर्तमान में दूध के भाव 58 रुपए प्रति लीटर है। १ अप्रैल से दूध 60 प्रति लीटर के भाव से बेचा जाएगा।

जब भी दूध के भाव खेरची विक्रेताओं ने बढ़ाए हैं तो इसका असर पनीर और दही पर भी पड़ा है। बाजार की डेयरियों में इस समय दही 100 से लेकर 120 रुपए प्रतिकिलो बिक रहा है। संभावना जताई जा रही है कि दूध के भाव बढऩे से दही के भाव भी बढ़ेंगे। इसी प्रकार पनीर के भाव में भी हमेशा तेजी देखी गई है। बाजार में पनीर इस समय 300 से लेकर 400 रुपए किलो तक बिक रहा है। वहीं दूसरी ओर सांची ने अपने भाव नहीं बढ़ाए हैं।
Also Read:- 108MP फोटू क्वालिटी के साथ launch हुआ 5000mAh बैटरी वाला Infinix GT 10 pro Smartphone
108MP फोटू क्वालिटी के साथ launch हुआ 5000mAh बैटरी वाला Infinix GT 10 pro Smartphone









