Advertisement

रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 2 से नाबालिग का मोबाइल चोरी

स्टेशन पर सो रही थी तभी मोबाइल ले गया बदमाश

Advertisement

उज्जैन। दिल्ली जाने के लिए रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार कर रही नाबालिग का मोबाइल चोरी हो गया। वह स्टेशन पर सो रही थी और मोबाइल पास में रही रखा था तभी अज्ञात बदमाश मोबाइल निकालकर ले गया जिसके बाद वह जीआरपी थाने पहुंची और घटनाक्रम की जानकारी दी। पुलिस कार्रवाई कर रही है।

दरअसल, मूलत: झारखंड की रहने वाली १६ वर्षीय नाबालिग अपनी दीदी पुष्पा नायक के साथ दिल्ली में काम करती है। उसने बताया कि वह पटना निवासी जीजा शक्तिसिंह और उनकी मां के साथ घूमने के लिए 3 सितंबर को उज्जैन आए थे। यहां महाकाल क्षेत्र स्थित एक होटल में ठहरे थे जहां शुक्रवार रात मोबाइल को लेकर उसका दीदी-जीजा जी से विवाद हो गया जिसके बाद वह शनिवार सुबह अकेली ही दिल्ली जाने के लिए रेलवे स्टेशन पहुंची और प्लेटफॉर्म नंबर 2 पर ट्रेन का इंतजार कर रही थी।

Advertisement

इसी दौरान बुखार आने के कारण वह सो गई और मोबाइल उसके पास ही रखा था जिसे अज्ञात बदमाश चुरा ले गया, जब वो जागी तो मोबाइल नहीं था जिसके बाद वह जीआरपी थाने पहुंची और शिकायत की। पुलिस ने शिकायत दर्ज करने से पहले मोबाइल का बिल और आधार कार्ड मांगा। इसके लिए नाबालिग की उसकी दीदी से बात भी करवाई। पुलिस ने बताया कि उसकी दीदी से बात हुई है जिन्होंने बिल लेकर आने की बात कही है। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें