बदमाशों ने दंपत्ति को घेरकर पीटा

उज्जैन। मस्जिद में हुए बच्चों के विवाद के बाद बदमाशों ने दंपत्ति को घेरकर पीट दिया। दोनों को चरक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दमदमा निवासी रज्जाक बेग पिता रहीम ने बताया कि सोमवार रात बच्चे मस्जिद में नमाज पढऩे गए थे जहां आपस में विवाद हो गया।

इसी बात को लेकर उमर खान उर्फ शेरू ने अय्यूब, शान लोधी, शाद खान, अजमद खान के साथ मिलकर लट्ठ, पाइप से हमला कर दिया। रज्जाक ने बताया कि वह पत्नी गुलनाज के साथ थाने में रिपोर्ट लिखाने जा रहा था तो उक्त लोगों ने उदयन मार्ग पर घेरकर मारपीट शुरू कर दी जिसमें बेटा अमन भी घायल हुआ।
नलवा रोड पर कारों की भिड़ंत अहमदाबाद का युवक घायल
परिजन बोले…कुलदेवी हरसिद्धि माता के दर्शन करने गया था उज्जैन
अक्षरविश्व न्यूज:उज्जैन। अहमदाबाद से कुलदेवी हरसिद्धि के दर्शन करने कार से आया युवक नलवा रोड पर दुर्घटना में घायल हो गया। चिंतामन थाना पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया व परिजन को सूचना दी।पुलिस ने बताया कि अहमदाबाद निवासी दीपक पिता दायाभाई को बीती रात नलवा रोड से घायल अवस्था में चरक अस्पताल पहुंचाया था। व
ह बयान देने की स्थिति में नहीं था। उसके पास मिले मोबाइल से युवक की पहचान हुई। परिजनों ने ही बताया कि कि दीपक खेती करता है और वह अपनी कार से कुलदेवी हरसिद्धि माता के दर्शन के लिए उज्जैन आया था।
संभवत: वह दर्शन के बाद अपनी कार से नलवा रोड से गुजर रहा था तभी दुर्घटना का शिकार हुआ। पुलिस ने बताया कि घटना स्थल पर एक और कार पड़ी है। दोनों कारों के अगले हिस्से क्षतिग्रस्त हैं। हालांकि, दूसरी कार में सवार किसी की जानकारी नहीं मिल पाई है।








