Popup Image
Advertisement

निजातपुरा में खली व्यापारी के घर 15 लाख रुपए से ज्यादा की चोरी

ढाई घंटे तक दोनों चोर घर में रुके रहे

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। चोरों को सूना मकान मिला। ढाई घंटे तक घर में रहे और लखपति बन कर चले गए। जब मकान मालिक लौटे तब चोरी की वारदात का पता चला। कोतवाली पुलिस अपने हिसाब से चोरों केो ढूंढ रही है। चोरी की यह वारदात हुई है निजातपुरा में डॉ. रावत के क्लीनिक के पास रहने वाले खली व्यापारी विपिन पाटनी के मकान में।  पाटनी की चिमनगंज मंडी में बड़ी दुकान है। उनके परिवार में शादी थी। वे परिवार सहित 3 जनवरी की सुबह साढ़े सात बजे इंदौर चले गए।

घर के दरवाजे-खिडक़ी सब अच्छी तरह बंद करके गए। 4 जनवरी की शाम 8 बजे आए तो घर की हालत देख कर भौंचक्के रह गए। प्रमुख द्वार टूटा हुआ, एक पल्ला पास में रखा था। उसमें ताला लगा हुआ था। अंदर जाकर देखा तो अलमारी खुली हुई थी। घर का पूरा सामान बिखरा हुआ था। कोतवाली पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू की।

Advertisement

सीसीटीवी में आते जाते दिखे दो शख्स

पुलिस ने छानबीन के दौरान पड़ोसी के कैमरे के फुटेज लिए। इसमें दो शख्स मुंह पर कपड़ा बांधे हुए रात 12.16 पर जाते हुए और रात 2.36 पर आते हुए दिखाई दे रहे हैं। यानी उन्होंने करीब ढाई घंटे तक विपिन के घर में इत्मीनान से चोरी की। खास बात यह है कि किसी को इन चोरों के आने और जाने की भनक तक नहीं लगी। दरवाजा तोडऩे की आवाज भी नहीं आई।

Advertisement

नकदी और सोना ले गए दोनों चोर
विपिन ने पुलिस को बताया कि अलमारी में 13 लाख से ज्यादा नकदी रखे हुए थे। इसके अलावा सौ ग्राम का सोने का बिस्किट और चांदी के सिक्के थे। कीमती साडिय़ां और अन्य सामान था जो गायब है। पुलिस ने इस सनसनीखेज चोरी का पता लगाने के लिए अपने मुखबिरों को तैनात कर दिया है।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें