Popup Image
Advertisement

MP:कांग्रेसियों को विरोध, पुलिस ने चलाया वाटर केनन, प्रदेशाध्यक्ष पटवारी-श्रीनिवास समेत कई नेता गिरफ्तार

भोपाल। मप्र कांग्रेस की युवा इकाई ने मंगलवार को विधानसभा घेराव का आयोजन किया। इसके लिए राजधानी में लिंक रोड 01 पर स्थित पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में कांग्रेस के युवा नेताओं समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भी पहुंचे। युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास भी भोपाल पहुंचे। इस प्रदर्शन में कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार और उपनेता हेमंत कटारे और मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष विक्रांत भूरिया भी शामिल हुए।

Advertisement

पीसीसी चीफ जीतू पटवारी और यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास, यूथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष विक्रांत भूरिया बैरिकेड पर चढ़ गए। वे विधानसभा की ओर जाने की कोशिश करने लगे तो पुलिस ने उन्हें रोक दिया। वाटर केनन और आंसू गैस के गोले छोड़कर कार्यकर्ताओं को तितर बितर किया गया। इस दौरान एक गोला युवक कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष प्रशांत पाराशर के मुंह पर लगा। कुछ देर बाद पुलिस ने वाहन बुलाए तो कार्यकर्ता जमीन पर लेटकर प्रदर्शन करने लगे। बाद में जीतू पटवारी, श्रीनिवास समेत कई कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया।

प्रदेश में बढ़ती बेरोजगारी, हरदा पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट, अपराध, महिला असुरक्षा और सरकार की वादा खिलाफी के विरोध में युवा कांग्रेस ने प्रदर्शन किया।

Advertisement

प्रदर्शन से पहले युवक कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में जुटे। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा- इस बार लोकसभा चुनाव में आधी सीटों पर टिकट युवा कांग्रेस कार्यकर्ता या ऐसे नेता जिनकी उम्र 50 साल से कम हैं, उन्हें देंगे।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें