Popup Image
Advertisement

एडवेंचर और सुकून का परफेक्ट कॉम्बो है केरल का मुन्नार

अगर आप पहाड़ों, हरियाली और सुकून भरे मौसम के बीच कुछ यादगार पल बिताना चाहते हैं, तो केरल का मुन्नार आपके लिए बेहतरीन पर्यटन स्थल हो सकता है। चाय के बागानों, धुंध से ढकी वादियों और प्राकृतिक सुंदरता के लिए प्रसिद्ध मुन्नार देश-विदेश के पर्यटकों को आकर्षित करता है। इसकी खूबसूरती का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि कई फिल्मों की शूटिंग भी यहां हो चुकी है।

Advertisement

चिन्नक्कनाल और आनयिरंगल की मनमोहक वादियां

मुन्नार के पास स्थित चिन्नक्कनाल अपने खूबसूरत जलप्रपातों के लिए प्रसिद्ध है। यहां का पावर हाउस वाटरफॉल समुद्र तल से करीब 2 हजार मीटर की ऊंचाई पर चट्टानों से गिरता है, जो पर्यटकों को आकर्षित करता है। यहां से पश्चिमी घाट की पर्वत श्रृंखलाओं का शानदार नजारा दिखाई देता है।

Advertisement

चिन्नक्कनाल से करीब सात किलोमीटर दूर स्थित आनयिरंगल अपनी हरियाली और चाय के बागानों के लिए जाना जाता है। यहां का बांध और शांत सरोवर पर्यटकों को प्रकृति के बेहद करीब ले जाते हैं। चारों ओर फैले चाय बागान और सदाबहार वन इसकी सुंदरता को और बढ़ा देते हैं।

चाय संग्रहालय में जानें इतिहास

Advertisement

मुन्नार की पहचान चाय बागानों से जुड़ी हुई है। चाय उद्योग के इतिहास और विकास को जानने के लिए यहां टाटा टी द्वारा स्थापित चाय संग्रहालय प्रमुख आकर्षण है। नल्लाथन्नी एस्टेट में स्थित इस संग्रहालय में पुरानी मशीनें, तस्वीरें और कई दुर्लभ वस्तुएं प्रदर्शित की गई हैं, जो क्षेत्र में चाय उत्पादन की कहानी बताती हैं।

फिल्मों की शूटिंग से भी मिली पहचान

मुन्नार की प्राकृतिक खूबसूरती फिल्म निर्माताओं को भी खूब पसंद आती है। हॉलीवुड फिल्म *लाइफ ऑफ पाई* और बॉलीवुड फिल्म *चेन्नई एक्सप्रेस* के कई दृश्य यहां फिल्माए गए हैं। पर्यटक उन स्थानों को भी देख सकते हैं, जहां इन फिल्मों की शूटिंग हुई थी और यादगार तस्वीरें खिंचवा सकते हैं।

ट्रैकिंग प्रेमियों के लिए खास

एडवेंचर पसंद करने वालों के लिए भी मुन्नार किसी जन्नत से कम नहीं है। यहां मीसापुलिमाला और अनामुडी जैसी प्रसिद्ध चोटियों पर ट्रैकिंग की जा सकती है। घने जंगलों और पहाड़ी रास्तों से होकर गुजरने वाला यह सफर रोमांच से भरपूर अनुभव देता है।

कैसे पहुंचें मुन्नार?

मुन्नार का निकटतम रेलवे स्टेशन आलुवा है, जो यहां से लगभग 108 किलोमीटर दूर स्थित है। अंगमाली रेलवे स्टेशन की दूरी भी करीब 109 किलोमीटर है। वहीं, सबसे निकट का हवाई अड्डा कोचिन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा है, जो लगभग 108 किलोमीटर दूर है।

घूमने का सबसे अच्छा समय

मुन्नार का मौसम पूरे साल सुहावना रहता है, लेकिन सितंबर से मार्च के बीच का समय यहां घूमने के लिए सबसे उपयुक्त माना जाता है। इस दौरान ठंडा मौसम, हरियाली और धुंध से ढके पहाड़ पर्यटकों को मंत्रमुग्ध कर देते हैं।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें