Advertisement

जानिए रिश्तों में Soft Launch और Hard Launch का मतलब

आजकल डेटिंग और रिलेशनशिप की दुनिया में कई नए शब्द सुनने को मिलते हैं। खासकर Gen Z के बीच सोशल मीडिया ने रिश्तों को लेकर कई नए ट्रेंड्स को जन्म दिया है। इन्हीं में Soft Launch और Hard Launch काफी चर्चा में हैं। अगर आपने भी सोशल मीडिया पर इन शब्दों को सुना है और इनके मतलब को लेकर कंफ्यूज हैं, तो आइए आसान भाषा में समझते हैं कि आखिर ये दोनों क्या होते हैं।

Advertisement

क्या होता है Soft Launch?

जब कोई व्यक्ति अपने रिश्ते के बारे में सोशल मीडिया पर सीधे खुलासा नहीं करता, लेकिन कुछ संकेतों के जरिए लोगों को इसके बारे में बताता है, तो इसे Soft Launch कहा जाता है।

Advertisement

उदाहरण के लिए, कोई व्यक्ति अपने पार्टनर के साथ फोटो शेयर करता है, लेकिन उसका चेहरा नहीं दिखाता। कभी सिर्फ हाथों की फोटो, साथ में डिनर की तस्वीर या फिर किसी खास जगह की फोटो पोस्ट की जाती है। इससे लोगों को अंदाजा हो जाता है कि उनकी जिंदगी में कोई खास व्यक्ति है।

इसके पीछे प्राइवेसी बनाए रखना या रिश्ते को लेकर थोड़ा समय लेना जैसी वजहें हो सकती हैं।

Advertisement

Hard Launch क्या होता है?

इसके बिल्कुल विपरीत Hard Launch में व्यक्ति अपने रिश्ते को खुलकर सोशल मीडिया पर सामने रखता है। वह अपने पार्टनर के साथ फोटो या वीडियो पोस्ट करता है और साफ तौर पर बताता है कि दोनों रिलेशनशिप में हैं।

कई लोग पार्टनर को परिवार और दोस्तों से मिलवाने या साथ की तस्वीरें शेयर करने को भी रिश्ता सार्वजनिक करना मानते हैं।

दोनों में क्या है अंतर?

Soft Launch में रिश्ता इशारों में सामने आता है, जबकि Hard Launch में इसे खुलकर स्वीकार किया जाता है।

मान लीजिए कोई व्यक्ति किसी को डेट कर रहा है और सोशल मीडिया पर सिर्फ उसके साथ अपनी तस्वीर का एक हिस्सा शेयर करता है। यह Soft Launch हो सकता है। वहीं, अगर वह पार्टनर के साथ पूरी तस्वीर पोस्ट करके रिश्ते के बारे में खुलकर बताता है, तो इसे Hard Launch कहा जाता है।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें