Popup Image
Advertisement

मेरी मौत के जिम्मेदार मेरी सास, पत्नी और उसका प्रेमी है… उन्हें सजा देना

रात में वीडियो बनाकर अहमदाबाद में बहन को भेजा और फंदे पर झूल गया

Advertisement

इंदौर से भाई आया तब मामला खुला

उज्जैन। शहर के एक युवक ने सोमवार रात को मौत के पहले वीडियो बनाकर अहमदाबाद में रह रही बहन को भेजा और खुद फांसी के फंदे पर झूल गया। बहन से वीडियो देख इंदौर रह रहे दूसरे भाई को उज्जैन भेजा। सोमवार सुबह पुलिस ने मृतक की लाश बरामद की है।

Advertisement

मामला चिमनगंज थाने के मंगल कॉलानी का है। यहां रहने वाले तनवीर पिता सत्तार (३८) ने सोमवार की रात फांसी लगा ली। सास, पत्नी और पत्नी के प्रेमी को मौत का कारण बताते हुए अहमदाबाद में रह रही बहन रूबीना को भेजा। रूबीना ने स्थिति को भांपते हुए इंदौर में रह रहे दूसरे भाई कादिर को उज्जैन भेजा।

कादिर रात करीब 3 बजे उज्जैन आया और मंगल कॉलानी पहुंचा तो तनवीर फंदे पर लटका था। तुरंत चिमनगंज पुलिस को सूचना दी गई। परिजनों ने बहन को भेजे गये वीडियो पुलिस को देकर आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की गई है। पुलिस ने मर्ग कायम किया है। बता दें कि तनवीर मंगल कॉलोनी में अकेला रहता था। पत्नी तंजीला लोहे के पुल निवासी सोनू उर्फ शफीक कुरैशी के साथ रह रही थी। जबकि बच्चे नानी शकीला के साथ रहते थे। मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद तनवीर का शव परिजनों को सौंप दिया गया।

Advertisement

376 का झूठा केस बनाकर मुझे फंसाया, इन्हें सजा दो… बच्चों को अच्छी तालीम देना..

मैं आत्महत्या कर रहा हूं। मेरी सास शकीला, पत्नी तंजीला और पत्नी का प्रेमी सोनू लोहे का पुल उज्जैन गोल्डन के कारण मर रहा हूं। इन्होंने 376 (बलात्कार) के झूठे आरोप में फंसाया। मेरे बच्चों को मुझसे दूर कर दिया। इन्हेें सजा देना। मेरे बच्चों को अच्छी तालीम देना।
(तनवीर द्वारा मृत्यपूर्व बनाये वीडियो के आधार पर)

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें