टक्कर के बाद पलटी नई कार युवक की मौत, दो दोस्त घायल

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। धरमपुरी के सोलसिंदा गांव निवासी संदीप पिता कमलसिंह (30) रविवार शाम को बडऩगर रोड स्थित चिकली गांव में नई कार से रिश्तेदारी में शादी में आए थे। उनके साथ दो दोस्त विजय और कान्हा भी थे। लौटते वक्त बड़ावदा में उनकी कार को पीछे से किसी वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे कार सड़क के नीचे उतरकर पलट गई। हादसे मेें संदीप की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि विजय व कान्हा घायल हुए हैं। विजय के परिवार में माता-पिता, पत्नी व दो बच्चे हैं। वे पेशे से किशान हैं। सोमवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया।

कार की टक्कर से ऑटो पलटा, 3 घायल
उज्जैन। शादी में शामिल होने नागदा से महिदपुर गए एक परिवार के आटो रिक्शा को लौटते वक्त कार ने टक्कर मार दी। जिससे रिक्शा पलट गया और एक परिवार के तीन लोग घायल हुए हैं। जिला अस्पताल में इलाज करा रही माया पति जितेंद्र बैरागी निवासी नागदा ने बताया कि वे अपने बेटे धर्मेंद्र (6) और बहन की बेटी शिवांगी (ढाई वर्ष) के साथ शादी में महिदपुर गए थे। लौटते वक्त हुए हादसे में तीनों को चोंट आई है।









