Advertisement

उज्जैन-गरोठ फोरलेन के पैरेलल बसेगा नया ‘शहर’

पहले भी बन चुकी है योजना, अब फिर से तैयारी

Advertisement

उज्जैन विकास प्राधिकरण अब 113 हेक्टेयर पर बना रहा हक्कानीपुरा योजना

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। उज्जैन गरोठ फोरलेन के पैरलल उज्जैन विकास प्राधिकरण (यूडीए) नए सिरे से नई कानीपुरा (हक्कानीपुरा), खिलचीपुर योजना तैयार करने जुट गया है। इससे फोरलेन के पैरेलल एक नया शहर बस जाएगा। खास बात यह कि ये योजना तीन सडक़ों से कनेक्ट होगी।

Advertisement

यूडीए बोर्ड द्वारा हाल ही कानीपुरा (हक्कानीपुरा), खिलचीपुर योजना को मंजूरी दी गई है। इस पर प्राधिकरण प्रशासन नए सिरे से योजना तैयार करने जुट गया है। प्राधिकरण अब 27 हेक्टेयर अधिक जमीन पर कॉलोनी विकसित करेगा। पहले 86.445 हेक्टेयर जमीन पर योजना तैयार कर रहा था, लेकिन बाद में योजना को बंद कर दिया गया। अब प्राधिकरण प्रशासन 113 हेक्टेयर जमीन पर योजना तैयार करने में जुट गया है। इसे कानीपुरा में बने पीडब्ल्यूडी के ब्रिज से शुरू कर खिलचीपुर तक योजना तैयार की जा रही है। जल्द ही इसे सरकार को भेजा जाएगा। सरकार की हरी झंडी मिलने के बाद योजना को धरातल पर उतारा जा सकेगा।
श्रीराम मंदिर की 12 हेक्टेयर जमीन भी होगी अधिग्रहित

योजना के अंतर्गत श्रीराम मंदिर की 12 हेक्टेयर जमीन भी अधिग्रहित की जाएगी। खिलचीपुर गांव के अंतर्गत श्रीराम मंदिर की 12.729 हेक्टेयर जमीन है। कलेक्टर इसके व्यवस्थापक हैं। पहले भी योजना के लिए जमीन अधिग्रहण की अधिसूचना जारी की गई थी।

Advertisement

बस स्टैंड की चर्चा
कानीपुरा में बस स्टैंड बनाने की योजना भी चर्चा में है। हालांकि आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है, लेकिन किसानों और क्षेत्रीय लोगों तक यह योजना चर्चा में है। सिंहस्थ को दृष्टिगत रखकर यह बस स्टैंड बनाया जा सकता है। अगर बस स्टैंड बना तो क्षेत्र के दिन फिर जाएंगे।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें