मंच पर PM मोदी के पैर छूने झुके नीतीश

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक बार फिर PM नरेंद्र मोदी के पैर छुए। मौका था बुधवार को दरभंगा AIIMS के शिलान्यास कार्यक्रम का। घटना का वीडियो भी सामने आया है।

Advertisement
वीडियो में देखा जा सकता है कि नीतीश अपना भाषण पूरा कर पीएम मोदी के बगल में लगी अपनी कुर्सी की ओर बढ़ रहे हैं। प्रधानमंत्री भी हाथ से उनकी कुर्सी की ओर इशारा करते दिख रहे हैं। कुर्सी पर बैठने से पहले सीएम नीतीश झुककर पीएम के पैर छूते हैं और उनको प्रणाम करते हैं।
इससे पहले, 8 जून को दिल्ली में एनडीए की बैठक में भी नीतीश कुमार ने पीएम मोदी के पैर छुए थे। वहीं, 3 नवंबर को पटना में सीएम ने पूर्व सांसद आरके सिन्हा के पैर छुए थे। वो चित्रगुप्त पूजा में शामिल होने पहुंचे थे।
Advertisement









