ई-केवायसी में पिछडऩे पर जनपद सीईओ को नोटिस

उज्जैन। घट्टिया क्षेत्र में ई-केवायसी के काम में पिछडऩे पर कलेक्टर रौशनकुमार सिंह ने घट्टिया जनपद पंचायत सीईओ गुमानसिंह मुजाल्दे को नोटिस जारी किया है। इसके अलावा तराना जनपद को भी काम में तेजी लाने के लिए निर्देश दिए हैं। टीएल बैठक में कलेक्टर को अधिकारियों ने बताया कि आयुष्मान योजना के जिले में अभी तक 70 हजार 437 कार्ड बनाये जा चुके हैं। पात्र व्यक्तियों की तलाश घर-घर जाकर की जा रही है। बैठक में सीएम हेल्पलाइन समस्याओं के निराकरण, खाद आपूर्ति और एक पौधा मां के नाम अभियान की भी समीक्षा की गई।

Advertisement
Advertisement









