कुख्यात बदमाश अवैध शराब के साथ पकड़ाया

चोरी, मारपीट, आम्र्स एक्ट सहित गंभीर धाराओं में 24 प्रकरण पहले से दर्ज

अक्षरविश्व न्यूज:उज्जैन। कुख्यात बदमाश को महिदपुर पुलिस ने जहरीली शराब के साथ गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ थाने में पहले से चोरी, मारपीट, आम्र्स एक्ट सहित कुल 24 अपराध दर्ज हैं।
पुलिस ने बताया कि बीनपूरा टांडा तिराहा पर एक संदिग्ध व्यक्ति को चार लीटर ज़हरीली शराब रूप से ले जाते हुए गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने अपना नाम अकरम पिता हनीफ निवासी टैंशन चौराहा महिदपुर बताया। उसके पास से चार लीटर शराब जब्त न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
पुलिस के अनुसार अकरम के खिलाफ पहले से चोरी, मारपीट आम्र्स एक्ट, सट्टा एक्ट, आबकारी एक्ट, म. प्र. राज्य सुरक्षा अधिनियम, गौ वंश प्रतिषेध अधिनियम की गंभीर धाराओं में कुल 24 प्रकरण पंजीबद्ध है। उस पर अब तक 11 बार प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की जा चुकी है।









