Advertisement

अब हर मंगलवार जलसुनवाई सीएम डॉ. यादव ने दिए निर्देश

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रत्येक नागरिक को स्वच्छ जल पेयजल उपलब्ध करवाना नगरीय निकायों का दायित्व है। ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में स्वच्छ जलप्रदाय सुनिश्चित किया जाए। पेयजल की गुणवत्ता की नियमित जांच हो, दूषित होने पर वैकल्पिक व्यवस्था करें। किसी भी स्थिति में दूषित पेयजल सप्लाय न हो। उन्होंने हर मंगलवार को जनसुनवाई की तरह जल सुनवाई करने के आदेश भी दिए। इसके तहत 10 जनवरी से 28 फरवरी और 1 से 31 मार्च तक स्वच्छ जल अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत हर मंगलवार को जलसुनवाई भी होगी।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

 

Advertisement

Related Articles