ओडिशा को मिला नया मुख्यमंत्री, मोहन माझी ने ली CM पद की शपथ

ओडिशा में भाजपा की सरकार बन गई है। मोहन चरण माझी ने प्रदेश के 15वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली। उनके साथ दो उपमुख्यमंत्री कनक वर्धन सिंहदेव और प्रभाती परिदा ने शपथ ली।

Advertisement
माझी मंत्रिमंडल में 13 मंत्रियों ने भी शपथ ली। इनमें सुरेश पुजारी, रबिनारायण नाइक, नित्यानंद गोंड, कृष्ण चंद्र पात्रा, पृथ्वीराज हरिचंदन, मुकेश महालिंग, बिभूति भूषण जेना, कृष्ण चंद्र महापात्रा, गणेश राम सिंह खुंटिया, सूर्यवंशी सूरज, प्रदीप बालसामंता, गोकुला नंद मल्लिक और संपद कुमार शामिल हैं।
शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, जेपी नड्डा, अमित शाह के अलावा उत्तर प्रदेश, गुजरात, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, असम, हरियाणा, गोवा और उत्तराखंड के CM भी मौजूद थे।
Advertisement
Advertisement









