Popup Image
Advertisement

अहमदाबाद में रथयात्रा शुरू, पुरी में बारिश के बीच पहुंच रहे श्रद्धालु

अहमदाबाद/पुरी। गुजरात के अहमदाबाद में आज भगवान जगन्नाथ की विश्व प्रसिद्ध रथयात्रा निकाली जा रही है। अहमदाबाद के जामालपुर स्थित जगन्नाथ मंदिर में सुबह 4 बजे मंगला आरती हुई, जिसमें केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह अपने परिवार के साथ शामिल हुए। सुबह 7 बजे भगवान जगन्नाथ, बड़े भाई बलराम और बहन सुभद्रा का रथ निकाला गया।

Advertisement

मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी ने सोने की झाड़ू से सड़क साफ की। बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। जामालपुर से ट्रकों में अलग-अलग झांकियां निकली गईं। वहीं, ओडिशा के पुरी में सुबह 9 बजे भगवान को रथों पर विराजमान कराया जाएगा। इसके बाद गजपति महाराजा दिव्यसिंह देव सोने की झाड़ू से रथ के आगे सफाई करेंगे। शाम 4 बजे श्रद्धालु तीनों रथों को खींचते हुए भगवानों को 3 किमी दूर गुंडिचा मंदिर के लिए रवाना करेंगे। बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में पहुंच रहे।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें