Advertisement

वृद्ध को स्कूल बस ने मार दी टक्कर, इलाज के दौरान मौत

पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा

Advertisement

उज्जैन। भैरवगढ़ क्षेत्र के ग्राम बांसखेड़ी और जेरीखेड़ा के बीच पैदल घूमकर घर लौट रहे वृद्ध को स्कूल बस ने टक्कर मार दी। उन्हें गंभीर हालत में परिजन चरक अस्पताल लेकर पहुंचे जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बुधवार सुबह पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

पिपलिया हामा के पास ग्राम देरीखेड़ी में रहने वाले 60 वर्षीय मृतक का नाम मदनलाल पिता नागूजी नायक है। परिजनों ने बताया कि वह मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे मौसम ठंडा होने के कारण घर से पैदल घूमने के लिए निकले थे। घूमकर लौटते वक्त बांसखेड़ी और जेरीखेड़ा के बीच स्कूल बस क्रमांक एमपी 13 पी 1279 के चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए मदनलाल को टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

Advertisement

घटनास्थल के आसपास काम कर रहे लोगों ने घायल के परिजनों को सूचना दी जिसके बाद तत्काल उसे लेकर परिजन चरक अस्पताल पहुंचे जहां इलाज के दौरान मंगलवार शाम को उसकी मौत हो गई। बुधवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

बस उन्हेल के स्कूल की : भैरवगढ़ थाना पुलिस ने बताया कि जिस बस की टक्कर से वृद्ध की मौत हुई। उसकी पहचान कर ली गई है। वह उन्हेल के बीआर मेहता स्कूल की बस है। जल्द ही उसे जब्त कर चालक को गिरफ्तार किया जाएगा।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें