Advertisement

पत्थर से सिर कुचलकर वृद्ध की हत्या

उज्जैन। नरवर थाना क्षेत्र में वृद्ध की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। वह उज्जैन से अपने घर देवराखेड़ी लौट रहे थे। नरवर बायपास स्थित पेट्रोल पंप के समीप अज्ञात हमलावर ने सिर और चेहरे को पत्थर से कुचलकर उसकी हत्या कर दी। मामले में नरवर पुलिस ने हत्या का प्रकरण दर्ज किया है।

Advertisement

पुलिस ने बताया कि मृतक का नाम श्रवण पिता जगन्नाथ चौधरी निवासी देवराखेड़ी है। जिनकी उम्र करीब 60 साल है। वह किसी काम से उज्जैन गए थे और मंगलवार को वापस अपने घर लौट रहे थे लेकिन घर नहीं पहुंचे। इसी बीच पुलिस को सूचना मिली कि नरवर बायपास पर बायो पेट्रोल पंप के समीप टायर की दुकान की बगल में लाश पड़ी है जिसका सिर और चेहरा पत्थर से कुचल दिया गया है। पुलिस मौके पर पहुंची और शिनाख्ती के प्रयास किए तो वह श्रवण की निकली। मामले में पुलिस ने हत्या का प्रकरण दर्ज किया। फिलहाल हत्या का कारण सामने नहीं आया है लेकिन पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

इनका कहना: मृतक खेती करता था और उज्जैन से घर आ रहा था। फिलहाल हत्या का कारण अज्ञात है। मृतक के बेटे ने भी किसी पर संदेह नहीं जताया है और ना ही पुराने विवाद की बात कही है। मामले में आरोपी की तलाश की जा रही है।
बल्लू सिंह मंडलोई
टीआई, थाना नरवर

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें