Advertisement

भगवान महाकालेश्वर के दर्शन करने आ रहे श्रद्धालुओं की कार ट्रक में घुसी, एक की मौत

दो गंभीर घायलों को किया रैफर, बैतूल से आ रहे थे

Advertisement

उज्जैन। भगवान महाकाल के दर्शन करने बैतूल से उज्जैन आ रहे श्रद्धालुओं की कार ओवरटेक करने में नरवर के समीप ट्रक में घुस गई। इससे एक श्रद्धालु की मौत हो गई और दो गंभीर घायल हो गए जिन्हें चरक अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद रैफर कर दिया

गया।
दरअसल, बैतूल के रहने वाले 80 वर्षीय यशवंत पिता गेंद राव शिंदे, पत्नी सुमनबाई, बेटे नीलेश राव, दामाद दादा राव पिता गुलाब राव, भांजे रवि पिता तेज राव और परिवार के तीन छोटे बच्चों के साथ बुधवार दोपहर 3 बजे बैतूल से महाकाल दर्शन करने उज्जैन के लिए रवाना हुए थे। नीलेश राव ने बताया बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात करीब 2 बजे नरवर के समीप ट्रक को ओवरटेक करने में कार पीछे से ट्रक में जा घुसी। हादसे में यशवंत राव शिंदे की मौत हो गई, जबकि दादा राव और रवि राव गंभीर घायल हो गए। तत्काल एम्बुलेंस की मदद से चरक लाया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को रैफर कर दिया गया। घटना के बाद ट्रक चालक वाहन सहित फरार हो गया।

Advertisement

दर्शन की इच्छा अधूरी रह गई
सुबह पोस्टमार्टम के लिए चरक अस्पताल पहुंचे मृतक के पुत्र नीलेश राव ने बताया कि हादसे में मृत उनके ८० वर्षीय पिता यशवंत राव पेरालिसिस की बीमारी से पीडि़त थे। महाकाल दर्शन करने की इच्छा अधूरी रह गई।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें