Popup Image
Advertisement

आठ महीने से बंद नानाखेड़ा-शांति पैलेस मार्ग की एक लेन 28 से होगी शुरू

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। आठ महीने से बंद नानाखेड़ा- शांति पैलेस मार्ग की एक लेन 28 अगस्त से शुरू होगी। यह मार्ग 30 सितंबर तक दोनों तरफ से शुरू होने की उम्मीद है। इससे वाहन नानाखेड़ा से सीधे इंदौर रोड बायपास पर आ-जा सकेंगे। अभी वाहनों को महामृत्युंजय द्वार और अभिषेक नगर से होकर आना पड़ता है।

Advertisement

सिंहस्थ मेला कार्यालय में उज्जैन विकास प्राधिकरण, नगर निगम एवं स्मार्ट सिटी के निर्माणाधीनकार्यों,सड़क चौड़ीकरण नवीन मार्ग निर्माण ,पार्किंग तथा अन्य आधारभूत विकास कार्यों की प्रगति की जानकारी संभागायुक्त आशीषसिंह ने ली। संभागायुक्त ने निर्माण सामग्री के नमूनों की नियमित जांच, तकनीकी मानकों के अनुरूप काम और गुणवत्ता नियंत्रण की सतत निगरानी के निर्देश दिए।

बैठक में कलेक्टरा रौशनकुमार सिंह, निगमायुक्त अभिलाष मिश्रा, यूडीए सीईओ संदीप सोनी, जिला पंचायत सीईओ श्रेयांस कुमट, सीईओ स्मार्ट सिटी संदीप शिवा, सहायक मेला अधिकारी संदीप सिंह सहित संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी एवं निर्माण एजेंसियों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Advertisement

निर्माणाधीन सड़कों का मुआयना

बैठक के बाद निर्माणाधीन सड़कों का मुआयना भी किया गया। टीम ने गेल इंडिया चौराहा, शांतिनगर से नीलगंगा चौराहा तक बनने वाली 1600 मीटर लंबी सड़क का काम 31 दिसंबर तक करने के निर्देश दिए। सिंह ने नानाखेड़ा से शांति पैलेस चौराहा सड़क का लेबल एक समान रखने और कार्य में अपेक्षित प्रगति नही होने पर नाराजगी भी जताई। शांतिनगर से नीलगंगा चौराहा मार्ग से मिट्टी के ढेर हटाने के निर्देश दिए। नानाखेड़ा चौराहा- भरतपुरी एमआर-2 मार्ग के विकास कार्य की भी जानकारी ली।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें