Popup Image
Advertisement

हाई-वे पर लूट करने वाले युवक सहित दो नाबालिग पकड़ाए, एक अब भी फरार

खुलासा… पुलिस ने बुलेट, मोबाइल और घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद की

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। हाईवे पर लूट की घटना को अंजाम देने वाले गिरोह को नानाखेड़ा पुलिस ने दबोचा है। शुक्रवार दोपहर कंट्रोल रूम में प्रेस कॉन्फ्रेंस में एसपी प्रदीप शर्मा ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि आरोपियों के पास से बुलेट और मोबाइल के अलावा वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद की है जिसकी कीमत करीब 4.50 लाख रुपए है।

एक आरोपी फरार है जिसकी तलाश की जा रही है।
एसपी ने बताया कि 10 जून को रात करीब 11.30 बजे फरियादी शक्ति सिंह पिता कल्याण सिंह पंवार ने नानाखेड़ा थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि वह अपने रिश्तेदार राहुल पंवार की बुलेट क्र. एमपी 41 एनजी 4560 से हासामपुरा (चिंतामण) अपने मामा से मिलने जा रहा था। रास्ते में बाइक सवार चार अज्ञात बदमाशों ने रोका और मारपीट करते हुए डराया। इसके बाद बुलेट और मोबाइल लूटकर इंदौर की ओर भाग निकले। मामले में नानाखेड़ा पुलिस ने एफआईआर दर्ज की। इसके बाद नानाखेड़ा टीआई नरेंद्र कुमार यादव के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई।

Advertisement

मुखबिर ने बताया ‘बुलेट लेकर एक आरोपी खड़ा है’
जांच के दौरान पुलिस को मुखबिर ने सूचना दी कि तपोभूमि तिराहा पर लूट की वारदात में शामिल एक आरोपी खाकी रंग की बुलेट के साथ ग्राम कुड़ाना शिप्रा रोड पर हतुनिया फंटे की ओर जाने की फिराक में खड़ा है। जैसे ही पुलिस मौके पर पहुंची बुलेट लेकर खड़ा शख्स भागने लगा जिसे पुलिस ने चारों ओर से घेराबंदी कर दबोच लिया। इस दौरान आरोपी पुल से कूदकर भागने का प्रयास कर रहा था लेकिन सफल नहीं हो सका। पूछताछ में उसने अपना नाम सूरज पिता जितेंद्र शर्मा (19) निवासी भागीरथपुरा, इंदौर बताया। इसके बाद उसके पास से बुलेट और मोबाइल बरामद किया।

पूछताछ में बोला- चार आरोपी शामिल थे

Advertisement

पूछताछ में आरोपी सूरज शर्मा ने बताया कि लूट की घटना में उसका साथी युवराज कोरी सहित 4 लोग शामिल थे। इसके बाद पुलिस ने फरार आरोपियों के ठिकानों पर दबिश देकर दो नाबालिगों को पकड़ा। उनकी निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल बाइक क्रमांक एमपी 09 एई 1693 जब्त की गई। मुख्य आरोपी युवराज कोरी फरार है जिसकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी है। पकड़ाए आरोपी सूरज शर्मा पर इंदौर के बाणगंगा, अन्नपूर्णा और एमजी रोड थानों में पहले से तीन प्रकरण दर्ज हैं।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें