Advertisement

नीलगंगा थाने के बाहर युवती ने जहर देकर जान देने की कोशिश की, चरक अस्पताल में भर्ती

पुलिस पर परेशान करने का आरोप लगाया

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज|उज्जैन। नीलगंगा थाने में रविवार दोपहर उस समय हडक़ंप मच गया जब एक युवती ने थाने के बाहर जहर पीकर जान देने की कोशिश की। उसने पुलिस पर परेशान करने का आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस ने उसके भाई को शुक्रवार को घर से उठाया था। कोर्ट में पेश नहीं किया। रविवार को थाने में आकर पूछताछ की तो उन्होंने भाई के बारे में जानकारी होने से इंकार कर दिया। फिलहाल युवती चरक अस्पताल में भर्ती है।

दरअसल, सार्थक नगर निवासी चेतना कुलपारे ने बताया कि तीन-चार दिन से साइबर पुलिस उसके परिवार को परेशान कर रही है। चेतना ने बताया कि मेरे भाई चिराग को पुलिस पहले उठा कर ले गई थी। जब वह लौटा तो उसकी टांग टूटी हुई थी। हमने भाई को प्लास्टर चढ़वाया था। शुक्रवार को फिर साइबर सेल वाले उसे ले गए। उसके बाद से उसका पता नहीं है। थाने वाले कहते हैं कि हमें इस संबंध में कोई जानकारी नहीं।

Advertisement

इनका कहना

युवती ने सुनियोजित तरीके से पुलिस को प्रेशराइज करने के लिए यह सीन क्रिएट किया है। उसका भाई चिराग उर्फ यूडी कुलपारे पर 18 प्रकरण दर्ज है, होली पर हुए मर्डर के मामले में वह फरार है।

Advertisement

पिछले कुछ दिनों से पुलिस उनके घर और रिश्तेदारों के यहां यहां दबिश दे रहे थी जिसके चलते युवती ने फिनाइल पीने की कोशिश की। उसके एक-दो घूंट पीते ही बोतल हटाकर उसे चरक अस्पताल में भर्ती करवा दिया है। युवती ने बताया कि उसने उसके भाई को गुजरात में छिपाया था और घर में भी रखा था। अब उनके पूरे परिवार के खिलाफ अपराधी को संरक्षण देने का प्रकरण दर्ज करेंगे।

तरुण कुरील, टीआई थाना नीलगंगा

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें