Popup Image
Advertisement

पीएम मोदी अमेरिका से दिल्ली रवाना

भारत को एफ-35 फाइटर जेट देने पर ट्रंप सहमत

Advertisement

वॉशिंगन डीसी। पीएम नरेंद्र मोदी अमेरिका दौरा खत्म कर दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। पीएम मोदी शुक्रवार देर रात 3 बजे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मिलने व्हाइट हाउस पहुंचे। दोनों नेता करीब ढाई घंटे तक साथ रहे। इस दौरान दोनों के बीच द्विपक्षीय बातचीत हुई। ट्रंप-मोदी ने 2 बार मीडिया से बात की।

ट्रंप ने टैरिफ मामले पर मोदी की तारीफ करते हुए उन्हें एक टफ नेगोशिएटर (मोलभाव करने वाला) बताया। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी उनके अच्छे दोस्त हैं और वे अच्छा काम कर रहे हैं।

Advertisement

वो मुझसे भी बेहतर नेगोशिएटर हैं। ट्रंप ने भारत को एफ-35 फाइटर जेट देने की घोषणा की। इसके साथ ही उन्होंने 2008 में मुंबई हमले के आतंकी तहव्वुर राणा को भारत भेजने की बात कही। वहीं, मोदी ने दूसरी बार अमेरिका का राष्ट्रपति चुने जाने पर ट्रंप को बधाई दी। मोदी ने कहा कि यह खुशी की बात है कि मुझे ट्रम्प के साथ दोबारा काम करने का अवसर मिला है। मेरे और ट्रंप के मिलने का मतलब एक और एक ग्यारह है।

अवैध भारतीय अप्रवासियों का दूसरा बैच आएगा

Advertisement

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पीएम मोदी के अमेरिका दौरे के बीच अमेरिका दूसरी फ्लाइट से अवैध अप्रवासी भारतीयों को वापस भेज सकता है। इस फ्लाइट के 15 फरवरी को अमृतसर पहुंचने के कयास लगाए जा रहे हैं। फिलहाल इसे लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। पहली फ्लाइट 5 फरवरी को आई थी। इसमें 104 अवैध भारतीय अप्रवासियों को भारत भेजा गया था।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें