Advertisement

फेसबुक से अचानक गायब हुआ PM मोदी का वीडियो, Meta ने बताया पूरा सच

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आधिकारिक फेसबुक वीडियो के कुछ समय के लिए प्लेटफॉर्म से हटने का मामला चर्चा का विषय बन गया है। सोशल मीडिया कंपनी मेटा (Meta) ने इस घटना पर खेद जताते हुए कहा कि वीडियो किसी नियम या नीति के उल्लंघन के कारण नहीं हटाया गया था, बल्कि तकनीकी गड़बड़ी की वजह से ऐसा हुआ। कंपनी के अनुसार, समस्या का पता चलते ही वीडियो को दोबारा बहाल कर दिया गया।

Advertisement

सूत्रों के मुताबिक, केंद्र सरकार ने इस मामले को गंभीरता से लिया है और पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटाई जा रही है। संबंधित विभाग यह जांच कर रहे हैं कि प्रधानमंत्री के आधिकारिक अकाउंट का वीडियो आखिर किन परिस्थितियों में हटा और तकनीकी खराबी की वजह कितनी उचित है। आवश्यकता पड़ने पर मेटा के अधिकारियों से स्पष्टीकरण भी मांगा जा सकता है।

मेटा के प्रवक्ता ने जारी बयान में कहा कि वीडियो अनजाने में हट गया था और तकनीकी समस्या दूर होते ही उसे फिर से उपलब्ध करा दिया गया। कंपनी ने इस चूक के लिए खेद व्यक्त किया है।जानकारी के अनुसार, वीडियो कुछ समय तक फेसबुक पर भारत में दिखाई नहीं दे रहा था, लेकिन बाद में इसे सभी यूजर्स के लिए सामान्य रूप से उपलब्ध करा दिया गया।

Advertisement

यह वीडियो 23 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से साझा किया गया था। इसमें उन्होंने छात्रों और युवाओं को संबोधित करते हुए कई महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार रखे थे। वीडियो को सोशल मीडिया पर बड़ी संख्या में लोगों ने देखा और यह तेजी से वायरल हुआ।अब जबकि मेटा ने तकनीकी त्रुटि स्वीकार कर ली है, सरकार पूरे मामले की समीक्षा कर रही है ताकि भविष्य में इस तरह की स्थिति दोबारा उत्पन्न न हो।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें