Popup Image
Advertisement

ज्वेलरी व्यापारी को लूटने वाले बदमाशों को पुलिस ने दबोचा, 14 किलो चांदी जब्त

लूटी चांदी गलाकर सिल्लियां बनाने वाला आरोपी भी गिरफ्तार

Advertisement

अक्षरविव न्यूज नलखेड़ा। आठ बदमाशों ने नलखेड़ा पुलिस की नाक में दम कर रखा था। इन बदमाशों को पुलिस की उस घटना में तलाश थी जिसमें नगर के ज्वेलर को लूटा गया था। व्यापारी से हुई लूट के मामले में आगर पुलिस ने अब तक 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे और निशानदेही से 14.125 किलो चांदी तथा वारदात में प्रयुक्त दो बिना नंबर की बोलेरो जब्त की गई हैं। पुलिस ने लूटी गई चांदी खरीदकर उसे गलाकर सिल्लियों में बदलने वाले आरोपी को भी गिरफ्तार किया है।

नलखेड़ा पुलिस ने तकनीकी साक्ष्य, मुखबिर तंत्र और अन्य उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच की। नलखेड़ा निवासी ज्वेलरी व्यापारी पारस सोनी दुकान बंद कर कर्मचारी दुर्गेश मीणा के साथ स्कूटी से घर जा रहे थे। मोदी तिराहा-बडलावदा रोड स्थित जायसवाल कॉलोनी के पास पीछे से आई बिना नंबर की सफेद बोलेरो में सवार बदमाशों ने उन्हें रोककर मारपीट की और चांदी- सोने के जेवरात व नकदी लूटकर फरार हो गए थे। मामले में थाना नलखेड़ा में अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।

Advertisement

तकनीकी साक्ष्य और मुखबिर तंत्र से पुलिस एक-एक कर आरोपियों तक पहुंची

पुलिस टीम ने दो बोलेरो भी जब्त की
जांच के दौरान संभावित ठिकानों पर दबिश, संदिग्धों से पूछताछ और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर पुलिस ने 10 जून 2025 को प्रेमचन्द्र, विक्रम, सन्नी और पुरीलाल को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से 4 किलो 40 ग्राम चांदी बरामद हुई। इसके बाद 2 अगस्त 2025 को रतनलाल को गिरफ्तार कर 4 किलो 100 ग्राम चांदी के जेवरात बरामद किए गए। राजस्थान क्षेत्र में भी पुलिस ने जांच आगे बढ़ाई। 16 सितंबर 2026 को सुराराम और 21 सितंबर को सत्यनारायण उर्फ नैताराम को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के आधार पर वारदात में प्रयुक्त बिना नंबर की बोलेरो भी जब्त की गई।

Advertisement

चांदी गलाकर सिल्लियां बनाई, आठ गिरफ्तार
जांच में सामने आया कि लूटी गई चांदी को खरीदकर गलाया और सिल्लियों में बदल दिया गया। पुलिस ने 27 सितंबर को रामेश्वरलाल उर्फ रमेश को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 5 किलो 985 ग्राम चांदी से बनी सिल्लियां बरामद की गईं। मामले में अब तक प्रेमचंद्र, विक्रम, सन्नी, पुरीलाल, रतनलाल, सुराराम, सत्यनारायण उर्फ नैताराम और रामेश्वरलाल उर्फ रमेश समेत 8 आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं। पुलिस शेष आरोपियों और लूटे गए अन्य सामान की बरामदगी के लिए जांच कर रही है। कार्रवाई में थाना प्रभारी शशि उपाध्याय के नेतृत्व में उनि दीपक विश्वकर्मा, प्रआर. बालकृष्ण त्रिकार, आरक्षक संजय दांगी, रामप्रसाद दांगी और मेहरबान दांगी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें