Advertisement

गरबा खेलने वालों को सुरक्षित पहुंचाएगी पुलिस

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। पुलिस महानिदेशक सुधीर सक्सेना ने नवरात्र में गरबा स्थल पर महिला सुरक्षा का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों की बैठक में डीजीपी ने कहा कि गरबा स्थल के आसपास विशेष पेट्रोलिंग कराएं। गरबा स्थल पर आवागमन के रास्तों पर ड्रोन कैमरों का उपयोग करें।

Advertisement

दुर्गा उत्सव समिति के कार्यकर्ताओं का सहयोग लें। गरबा स्थल पर वीडियोग्राफी की व्यवस्था कराई जाए। गरबा समाप्ति के बाद भी तब तक पुलिस पेट्रोलिंग चालू रहे, जब तक की सभी महिलाएं, बच्चियां सुरक्षित घर न पहुंच जाएं। खुफिया तंत्र सक्रिय रखें। पुलिस मुख्यालय की महिला सुरक्षा शाखा सभी जिलों में महिला अपराध की रोकथाम के लिए जागरूकता कार्यक्रम चलाएगी।

डीजीपी ने कहा कि बार-बार अपराध करने वालों की हिस्ट्रीशीट तैयार करें। आदतन अपराधियों पर विशेष नजर रखें। पास्को एक्ट तथा अन्य यौन अपराधों संबंधित फास्ट ट्रेक कोर्ट में चल रहे मामलों के त्वरित निराकरण के लिए फालोअप लें। त्वरित न्याय दिलाने का प्रयास करें। स्कूलों के समस्त स्टाफ का पुलिस सत्यापन अनिवार्य रूप से कराया जाए। इसके साथ ही स्कूल परिसर के आसपास के लोगों तथा रास्तों पर भी चौकसी रहे।

Advertisement

परिसर और वाहनों में सीसीटीवी कैमरों का चालू रहना सुनिश्चित किया जाए। प्रदेश में लैगिंक अपराधों में संलिप्त रहे लोगों के विरुद्ध सभी थाना क्षेत्रों में अभियान चलाया जाएगा। पिछले 10 वर्षों में इस तरह के अपराधों में लिप्त रहे लोगों की जांच एवं निगरानी की जाएगी। एक से अधिक बार इस तरह के अपराध को अंजाम देने वाले अपराधी निशाने पर रहेंगे।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें