Advertisement

Pregnancy : इस दौरान खाएं ये 5 चीजें, बच्चा होगा हैल्दी

महिलाएं अपनी प्रेग्नेंसी के शुरु से आखिर तक बच्चे के बारे में ही सोचती है। वैसे तो हर मां के लिए उसका बच्चा किसी राजकुमार से कम नहीं होता है। मगर फिर सभी महिलाएं सोचती है कि उनका बेबी काफी क्यूट व प्यारा होगा। वहीं कुछ तोे उसके रंग की भी कल्पना करती है।

Advertisement

ऐसे में माना जाता है कि प्रेग्नेंसी के दौरान कुछ खास चीजों का सेवन करने से बच्चे की सेहत अच्छी होने के साथ उसका रंग भी निखर कर आता है। तो आइए आज हम आपको ऐसी 5 चीजों के बारे में बताते हैं, जिसका महिलाओं का द्वारा गर्भावस्था में सेवन करना फायदेमंद रहेगा।

दूध

Advertisement

दूध पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसके सेवन से मां और गर्भ में पल रहे बच्चे का बेहतर शारीरिक विकास होने में मदद मिलती है। वहीं यह शिशु का रंग निखारने में कारगर माना जाता है।

अंगूर

Advertisement

गर्भावस्था के दौरान अंगूर का सेवन करने से मां और बच्चे का बीमारियों से बचाव रहता है। वहीं यह गर्भ में पल रहे शिशु का खून साफ करके उसका रंग निखारने में भी मदद करता है। मगर प्रेग्नेंसी में ज्यादा अंगूर खाने से बचना चाहिए। इसलिए रोजाना सिर्फ 15-20 अंगूर खाएं।

केसर

गर्भावस्था में केसर दूध पीने से भी फायदा मिलता है। इसके लिए 1 गिलास में 4-5 धागे केसर डालकर उबालें। फिर इसका सेवन करें। इससे बच्चे और मां के रंग में निखार आएगा। साथ ही मानसिक व शारीरिक विकास बेहतर तरीके से होने में मदद मिलेगी।

बादाम

गर्भावस्था में बादाम खाने से मां और शिशु की सेहत बरकरार रहती है। इससे गर्भ में पल रहे बच्चे का सही से विकास होेने के साथ उसका रंग साफ होने में मदद मिलती है।

नारियल

नारियल पानी गुणों से भरपूर होता है। इसके सेवन से इम्यूनिटी स्ट्रांग होने के साथ बीमारियों की चपेट में आने का खतरा कम रहता है। वहीं गर्भावस्था में इसे पीने से बच्चे का बीमारियों से बचाव होने के साथ रंग निखारने में मदद मिलती है।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें