Advertisement

सिंहस्थ की तैयारी… सांदीपनि आश्रम तक 14 करोड़ रु. में बनेगी नई रोड

राजस्व कॉलोनी में बनेगा फोरलेन, मयूर पार्क से देवास रोड भी होगी चौड़ी

Advertisement

ढांचा भवन से एमआर 5 रोड भी 13 करोड़ रुपयों से होगी चौड़ी

सात और सडक़ों के चौड़ीकरण पर खर्च होंगे 70 करोड़ रुपए

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। आने वाले सिंहस्थ 2028 के लिए शहर की प्रमुख सडक़ों के चौड़ीकरण की तैयारी तेज हो गई है। 14 करोड़ रुपयों से मकोडिय़ा आम से सांदीपनि आश्रम तक नई रोड बनाई जाएगी और 70 करोड़ रुपयों से सडक़ों का चौड़ीकरण किया जाएगा।
आने वाले सिंहस्थ में सडक़ों पर ट्रैफिक जाम न हो, इसके लिए मध्यप्रदेश सरकार ने शहर की सडक़ों के चौड़ीकरण के लिए दूसरा कदम आगे बढ़ा दिया है। सात और सडक़ों का चौड़ीकरण के लिए टेंडर लगा दिए गए हैं। मकोडिय़ाआम से महर्षि सांदीपनि आश्रम तक जाने के लिए 1. 70 किलोमीटर लंबी रोड बनाने के लिए 14. 80 करोड़ रुपए का टेंडर लगाया गया है, जिसकी डेडलाइन 1 जुलाई रखी गई है। यह सिंहस्थ क्षेत्र की प्रमुख सडक़ है। अभी केवल अंकपात से आश्रम तक पहुंच सकते हैं लेकिन सिंहस्थ में भीड़ अधिक होने पर इससे दूसरा विकल्प मिलेगा और आगर की तरफ से आने वाले लोग अंकपात चौराहे तक जाने की जगह सीधे सांदीपनि आश्रम जा सकेंगे। इससे सिंहस्थ बाद भी यह उपयोगी रहेगी।

जिन सडक़ों के चौड़ीकरण की तैयारी की जा रही उनमें मुख्य रूप से ढांचा भवन से एमआर 5 (एसआर 1) रोड शामिल है। इसके लिए 13.84 करोड़ रुपए का टेंडर लगाया गया है, जिसकी डेडलाइन 11 जुलाई रखी गई है। कोठी रोड के मयूर पार्क से देवास रोड तक की रोड को चौड़ा करने के लिए 12.33 करोड़ रुपए का टेंडर लगाया गया है, जिसके टेंडर 15 जुलाई तक भरे जा सकेंगे। टैगोर चौराहा से दो तालाब तक की रोड को भी 10.51 करोड़ रुपए से चौड़ा किया जाएगा। इसके लिए भी 15 जुलाई तक टेंडर भरने की आखिरी तारीख तय की गई है। इसी तरह हामूखेड़ी बिजासन माता मंदिर से देवास रोड तक रोड चौड़ीकरण के लिए 10.40 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। इसका टेंडर भी 15 जुलाई तक भरा जा सकेगा। नानाखेड़ा चौराहा से शांति पैलेस तक की एमआर 2 रोड 10.33 करोड़ रुपए से चौड़ी होगी। 14 जुलाई तक टेंडर भरे जा सकेंगे। हनुमान नाका से हरिफाटक तक की रोड का भी चौड़ीकरण होगा।

Advertisement

इंदौर रोड सिक्स लेन के लिए इलेक्ट्रिक पोल शिफ्ट कर बढ़ाएंगे ऊंचाई
इंदौर रोड सिक्स लेन प्रोजेक्ट के तहत महामृत्युंजय द्वार से नानाखेड़ा चौराहा तक 1.20 किलोमीटर लंबी रोड पर इलेक्ट्रिक पोल शिफ्ट करने और उनकी ऊंचाई बढ़ाने के लिए 14.24 करोड़ रुपए का टेंडर भी अलग से लगाया गया है। टेंडर भरने के लिए 1 जुलाई की डेडलाइन तय की गई है।

सडक़ों के अब ये टेंडर

 14.80 करोड़ में सांदीपनि आश्रम तक

13.84 करोड़ से ढांचा भवन से एमआर 5 तक चौड़ीकरण

12.33 करोड़ से मयूर पार्क से देवास रोड चौड़ीकरण

10.51 करोड़ से टैगोर चौराहा से दो तालाब तक रोड चौड़ीकरण

10.40 करोड़ से हामूखेड़ी बिजासन माता मंदिर से देवास रोड

10.33 करोड़ से नानाखेड़ा चौराहा से शांति पैलेस रोड चौड़ीकरण

6.52 करोड़ से हनुमान नाका से हरिफाटक

4.57 करोड़ से राजस्व कॉलोनी रोड चौड़ीकरण

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें