Popup Image

सिंहस्थ की तैयारी : दफ्तर में बैठने के बजाय ग्राउंड पर चैक की डिजाइन

शहर के प्रमुख जंक्शन और चौराहों की स्मार्ट सिटी की कंसल्टेंसी टीम ने तैयार की डिजाइन और ड्राइंग

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। अफसर कैबिन से निकल कर अब फील्ड में जाकर सिंहस्थ की तैयारी कर रहे हैं। वह खुद मौके पर जाकर जमीनी हकीकत देख रहे हैं और ग्राउंड रिपोर्ट के आधार पर डिजाइन में बदलाव भी कर रहे हैं। इसी कड़ी में स्मार्ट सिटी की सीईओ डॉ. नेहा जैन ने बुधवार की सुबह टॉवरचौक और महाकाल चौराहे का मुआयना किया। जबकि निगमायुक्त ने रीगल टॉकीज शॉपिंग कॉम्प्लेक्स देखा।

सुबह करीब 9.30 बजे टॉवरचौक पर पहुंचीं डॉ. जैन के साथ स्मार्ट सिटी के अफसर, कंसल्टेंसी फर्म के लोग और शहर के प्रबुद्धजन भी साथ थे। पूरे टॉवरचौक का भ्रमण कर हर एंगल से मुआयना किया। टॉवरचौक की प्रस्तावित डिजाइन और मौके पर उपलब्ध जगह के हिसाब से नजरी मापजौख की। टीम ने यह देखा कि पार्किंग- टॉयलेट किधर होने चाहिए, लोक परिवहन वाहनों के स्टॉपेज कहां और। त्योहारी बाजार कहां हो।

Advertisement

टीम ने यह देखा

  1. – पार्किंग की जगह।
  2. – चौपाटी स्थल।
  3. – पब्लिक टॉयलेट।
  4. – त्योहारी बाजार

क्यों करना पड़ा ग्राउंड का निरीक्षण
दरअसल, चौराहे और जंक्शन निर्माण की डिजाइन कंसल्टेंसी फर्म कर रही हैं। यह लोग रात के समय में अधिकतर जगह का मुआयना करते हैं, जबकि वास्तविक स्थिति का पता इन चौराहों-जंक्शन पर पीक ऑवर में लोगों की मौजूदगी से चल सकता है। ऐसे में सीईओ ने पीक ऑवर में इन जगहों को देखना तय किया।

Advertisement

ग्राउंड पर जाकर डिजाइन चैक की है
सिंहस्थ के लिए चौराहे, जंक्शन को तैयार करने का काम शुरू होने वाला है। इनकी डिजाइन कंसल्टेंसी फर्म ने तैयार की है। इन डिजाइनों को ग्राउंड पर जाकर चैक किया जा रहा है। प्रबुद्धजनों की टीम भी है, वहां अपने अनुभव के आधार पर बदलाव के सुझाव भी दे रही है। काम शुरू करने से पहले डिजाइन में इन सुझाव अनुसार बदलाव हो जाएगा। जब यह चौराहे-जंक्शन तैयार हो जाएंगे तो कोई दिक्कत नहीं होगी।
डॉ. नेहा जैन, सीईओ स्मार्ट सिटी

महाकाल चौराहा- महाकाल चौराहा पर भी सीईओ गईं। यहां पूरे सवारी मार्ग को ठीक किया जाएगा। यहां मार्ग के किनारों पर बैठने के लिए बेंच लगाई जाएगी। चौराहे का विस्तारीकरण होने के बाद महाकाल का शिखर तोपखोना से दिखाई देगा। इस पूरी सड़क पर मांडना भी बनाने की योजना है। हालांकि इससे पहले महाकाल लोक में इसका परीक्षण किया जाएगा। अगर यहां मांडना सफल रहता है तो पूरे सवारी मार्ग पर यह मांडा जाएगा। मांडने में भैरवगढ़ की बटिक प्रिंट की छाप भी दिखाई देगी।

प्लास्टिक सामग्री के खिलाफ निगमायुक्त हुए सख्त, गोपाल मंदिर से जब्त करवाए ठेले

उज्जैन- प्लास्टिक मुक्ति को लेकर निगमायुक्त अभिलाष मिश्रा सख्त हो गए हैं। बुधवार को रीगल टॉकीज कॉम्प्लेक्स का मुआयना करने पहुंचे मिश्रा ने गोपाल मंदिर-छत्रीचौक में सामान प्लास्टिक मे बिकता देखा तो ठेले जब्त करने के आदेश दिए। मिश्रा ने इस दिवाली पर प्लास्टिक सामग्री का कम से कम उपयोग करने की अपील की है।

दरअसल, गोपाल मंदिर-छत्रीचौक क्षेत्र में प्लास्टिक के फूल और अन्य सजावटी सामान बेचा जा रहा है। पर्यावरण के लिए नुकसानदायक सामग्री को देखकर निगमायुक्त नाराज हो गए। उन्होंने अफसरों से कहा कि इन सामग्रियों का बिकना ठीक नहीं है। यह पर्यावरण को गंभीर नुकसान पहुंचा सकती है। इनकी बिक्री पर रोक लगाइए । उन्होंने ठेले जब्त करने के निर्देश दिए। मौके से तीन से चार ठेले जब्त भी किए गए। आयुक्त ने आमजन से अपील की है कि वे भी अपने दैनिक जीवन में कम से कम प्लास्टिक सामग्री का उपयोग करें। घर से खरीदी करने निकले तो झोला अपने साथ रखें, ताकि प्लास्टिक लेने की जरूरत नहीं पड़े।

सिंहस्थ के काम देखने निकले जनप्रतिनिधि, गीता भवन से शुरुआत

उज्जैन। सिंहस्थ के काम देखने के लिए बुधवार को जनप्रतिनिधि मुआयने पर निकल पड़े। अफसरों के साथ निकले जनप्रतिनिधियों ने अपने दौरे की शुरुआत गीता भवन से की। यहां सब कुछ ठीक मिलने के बाद वे नानाखेड़ा पहुंचे। यहां की दोनों सड़कों का उन्होंने मुआयना उन्होंने किया। फिर वे सिक्सलेन का फ्लाईओवर देखने पहुंचे। उज्जैन-इंदौर सिक्सलेन पर डीमार्ट के सामने और शांति पैलेस चौराहे पर फ्लाईओवर बनाए गए हैं। इनकी मदद से इंदौर से आने और उज्जैन से जाने वाले ट्रैफिक को सीधे चलाया जा सकेगा। दोनों शहरों के बीच सफर करने वालों को शहर में नहीं जाना पड़ेगा। यह खासकर उन श्रद्धालुओं के लिए अधिक सुविधाजनक होगा, जो महाकाल दर्शन के लिए आते हैं।

कलेक्टर रौशनकुमार सिंह ने बताया कि हरियाखेड़ी प्रोजेक्ट, जीवनखेड़ी घाट से होते हुए सिलारखेड़ी तक के काम देखें जाएंगे। सिंहस्थ मेला प्राधिकरण अध्यक्ष जगदीश अग्रवाल ने बताया कि काम की गति काफी तेज है। नानाखेड़ा की दोनों सड़कों का काम तेजी से चल रहा है। सिक्सलेन पूर्णता की ओर है। साल अंत तक यह पूरा हो जाएगा।इंदौर का सफर और आसान हो जाएगा।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें