Advertisement

नगरनिगम के चालू वाहन बेचने की थी तैयारी, नेता प्रतिपक्ष ने खोला राज, अपर आयुक्त को सौंपा ज्ञापन

31 में से 13 वाहन चालू कंडीशन में, बिना परिषद की स्वीकृति के ही बेचने की थी तैयारी

Advertisement

उज्जैन। नगर पालिक निगम के वर्कशॉप विभाग में वाहनों की नीलामी में करप्शन का आरोप लगा है। नेता प्रतिपक्ष रवि राय ने आरोप लगाया है कि बगैर निगम परिषद् की मंजूरी के चालू हालत वाले कीमती वाहन कबाड़ में बेचने की साशिज रची जा रही है। राय ने इस संबंध में गुरुवार को अपर आयुक्त सिंहस्थ संतोष टैगोर को ज्ञापन सौंपा और नीलामी प्रक्रिया रोकने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

राय के मुताबिक वर्कशॉप विभाग प्रभारी कार्यपालन यंत्री जगदीश मालवीय और सहायक यंत्री कृष्णा भूरिया ने बेचे जाने वाले 31 वाहनों का मूल्यांकन मौलाना आजाद राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (मैनिट)से करवाया है। चौंकाने वाली बात यह है कि इन 31 वाहनों में से 13 वाहन अभी भी सेवा दे रहे हैं। इनकी सेवा जोन कार्यालयों, उद्यान विभाग, ट्रेंचिंग ग्राउंड, कपिला गोशाला, पूल वाहन, अतिक्रमण गैंग और एमआर 5 कचरा प्लांट में हैं। यह पूरी तरह चालू हालत में हैं।

Advertisement

31 वाहनों का मूल्यांकन महज 9.40 लाख: मैनिट के डॉ. केआर अहिरवाल और डॉ. रवि द्विवेदी ने 31 वाहनों की कीमत 9.40 लाख आंकी है। इसी आधार पर नीलामी की तैयारी की जा रही है।

राय ने यह आरोप लगाए

Advertisement

चालू और कीमती वाहनों को नाममात्र की कीमत पर बेचने की अनुशंसा की गई है। इससे नगर निगम को लाखों रुपए के राजस्व की हानि होगी।

वाहन बेचने की सक्षम स्वीकृति परिषद या एमआईसी से नहीं ली गई है।
चार साल पुराने घोटाले का जिक्र

राय ने आरोप लगाया कि 2022 में भी जोन कार्यालय और निगम के विभागों की कबाड़ सामग्री का मूल्यांकन मैनिट ने किया था। उस समय भी करीब 2 करोड़ रुपए के स्क्रैप की गणना मात्र 33 लाख रुपए की गई थी। तब तत्कालीन निगमायुक्त रोशन सिंह (अब उज्जैन कलेक्टर) ने जांच कमेटी का गठन किया था।

नेता प्रतिपक्ष डॉ. रवि राय, पार्षद नाजिया कुरैशी, नजमा बी, सपना सांखला, सुलेखा राजेंद्र वशिष्ठ, शमशाद मेहताब लाला और मो. अनवर ने वाहनों की बिक्री पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाने की मांग की। उन्होंने निगम अधिकारियों और मूल्यांकन करने वालों पर भी कार्रवाई की मांग की। इस संबंध में अपर आयुक्त सिंहस्थ संतोष टैगार से निगम का पक्ष जानने की कोशिश की गई। फिलहाल उनसे बात नहीं हो सकी है।

वाहन और मूल्यांकन

  • MP 13 C-5236 – 9,963
  • MP 13 C-5237 – 13,284
  • MP 13 E-2172 – 10,692
  • MP 13 E-2177 – 16,038
  • MP 13 E-2191 – 10,692
  • MP 13 E-2193 – 10,692
  • MP 13 E-2194 – 32,076
  • MP 13 C-5562 – 10,419
  • MP 13 C-5564 – 14,479
  • MP 13 L-2054 – 22,174
  • MP 13 C-0483 – 7,000
  • MP 13 A-4797 – 20,655
  • MP 13 A-5563 – 10,814
  • MP 13 C-2053 – 48,043
  • MP 13 A-0751 – 23,693
  • MP 13 A-0752 – 23,693
  • MP 13 A-0754 – 30,000
  • MP 13 A-0754 – 30,000
  • MP 13 CA-1197 – 35,000
  • MP 13 E-2192 – 29,403
  • MP 13 E-2178 – 29,403
  • Hydra Crane – 107,528
  • MP 02-1415 – 14,033
  • MP 02-4261 – 26,426
  • MP 02-4386 – 11,482
  • MP 02-4387 – 12,000
  • MOU-1422 – 17,000
  • JCB-3 – 100,000
  • JCB-4 – 150,000

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें