Popup Image

प्रधानमंत्री मोदी ने बालेन शाह को गले लगाया, स्वागत में रेड कारपेट बिछाया

गार्ड ऑफ ऑनर दिया, दोनों नेताओं की बातचीत शुरू

Advertisement

नईदिल्ली, एजेंसी। नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह का दिल्ली में भव्य स्वागत किया गया। प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति भवन पहुंचने पर उन्हें गले लगाया। इस दौरान रेड कारपेट बिछाया गया और उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद दोनों देशों के प्रतिनिधिमंडलों ने मुलाकात की। अब दोनों प्रधानमंत्रियों के बीच द्विपक्षीय बैठक शुरू हो गई है। इसमें दोनों नेता भारत-नेपाल के रिश्तों को मजबूत करने और आपसी सहयोग बढ़ाने पर चर्चा करेंगे। दोनों नेता अयोध्या और नेपाल के जनकपुरधाम के बीच चलने वाली नई साप्ताहिक ट्रेन सेवा का उद्घाटन करेंगे।

अयोध्या-जनकपुर के बीच चलेगी एक्सप्रेस

Advertisement

अयोध्या और नेपाल के जनकपुरधाम के बीच चलने वाली सरयू-कमला एक्सप्रेस का नियमित संचालन 28 नवंबर से शुरू होगा। यह ट्रेन हफ्ते में एक दिन दोंनों जगहों से चलेगी। इससे उत्तर प्रदेश के अयोध्या कैंट और नेपाल के जनकपुरधाम के बीच सीधा रेल संपर्क स्थापित होगा। साथ ही धार्मिक पर्यटन, सीमा पार यात्रा और दोनों क्षेत्रों के कारोबार को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें