प्रॉपर्टी डीलर की यात्री प्रतीक्षालय में फांसी पर लटकी हुई मिली लाश

सुबह 4 बजे घर से निकले थे, परिजन ने जताई आशंका
अक्षरविश्व न्यूज:उज्जैन। पंवासा थाना क्षेत्र में रहने वाले प्रॉपर्टी डीलर की लाश पुलिस ने यात्री प्रतीक्षालय में फंदे से बरामद की है। सूचना परिजन को देकर शव पीएम के लिए अस्पताल पहुंचाया।पुलिस ने बताया कि रमेश चावंंड पिता सोनीराम (70) निवासी मैत्रीकुंज का शव गरोठ रोड पंवासा ब्रिज के पास स्थित यात्री प्रतीक्षालय में फांसी पर लटका लोगों ने देखा और थाने पर सूचना दी। दामाद अजय भारती ने बताया कि गुरुवार सुबह 6.30 बजे हमें सूचना मिली थी।
अजय के अनुसार रमेश का पिछले दिनों हाथ फै्रक्चर हुआ था। बुधवार को अमलतास अस्पताल से पट्टा कटाकर घर लौटे थे। सुबह 4 बजे लोगों ने उन्हें मॉर्निंग वॉक करते देखा था। रमेश ने गमछे से फांसी लगाई थी। उनकी 3 बेटियां और एक पुत्र धर्मेंद्र है जो ड्राइवर है। परिजन ने आत्महत्या पर आशंका जताई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। सही स्थिति बाद में पता चलेगी।
होटल संचालक ने जहर खाकर दी जान
होटल संचालक ने अज्ञात कारणों के चलते जहर खाकर आत्महत्या कर ली। नीलगंगा थाना पुलिस ने शव का पीएम कराया है। पुलिस ने बताया कि रामकरण पिता जगदीश जाट (35 )निवासी ग्राम कंजड़ इंगोरिया शराब पीने का आदी था। वह उन्हेल में होटल चलाता था। बुधवार को उसने जहर खाया और घर पहुंचकर मां रंभाबाई को बताया। परिजन उसे प्राइवेट अस्पताल लेकर पहुंचे जहां उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।









