Advertisement

उज्जैन में जीएम दौरे पर रेलवे डीआरएम को अचानक चक्कर आए, अवंती अस्पताल ले गए

वीआईपी रूम में तबीयत बिगड़ी, जीएम ने बाबा महाकाल दर्शन के बाद सिंहस्थ से जुड़ी व्यवस्थाओं का जायजा लिया

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल के डीआरएम अश्विनी कुमार की बुधवार को उज्जैन में अचानक तबीयत बिगड़ गई। वह सिंहस्थ से जुड़ी रेलवे की तैयारी का प्रजेंटेशन लेने आए जीएम विवेक कुमार गुप्ता के साथ उज्जैन रेलवे स्टेशन के वीआईपी रूम में प्रजेंटेशन देख रहे थे। इसी दौरान करीब 11.30 बजे उन्हें चक्कर आया और वे कुछ क्षणों के लिए अचेत हो गए। होश आया तो कहने लगे-मैं कहा हूं। उन्हें तुरंत अवंती अस्पताल ले जाया गया।

जीएम गुप्ता बुधवार को मुंबई से सुबह 7.30 बजे अवंतिका एक्सप्रेस में लगे स्पेशल कोच से उज्जैन पहुंचे थे। यहां आकर उन्होंने सबसे पहले श्री महाकालेश्वर के दर्शन किए। दर्शन के बाद वे सीधे स्टेशन पहुंचे और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। यहां उन्होंने स्टेशन के एंट्री-एक्जिट सहित नए प्लेटफॉर्म नंबर 7 सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जीएम गुप्ता ने नए प्लेटफॉर्म नंबर 7 पर यात्री सुविधाएं देखी, इसके बाद प्लेटफार्म नंबर 6, 8 व 1 का भी निरीक्षण किया। उन्होंने निरीक्षण के वक्त साथ चल रहे रतलाम रेल मंडल के डीआरएम अश्विनी कुमार व अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से सिंहस्थ के लिए उज्जैन स्टेशन पर जुटाई जा रही यात्री सुविधाओं के बारे में बारीकी से जानकारी ली।

Advertisement

स्टेशनों का दौरा और सदस्यों से मीटिंग भी करेंगे

दोपहर बाद जीएम गुप्ता ने नईखेड़ी, पिंगलेश्वर और विक्रमनगर रेलवे स्टेशन का दौरा भी प्रस्तावित था। इन स्टेशनों को सिंहस्थ के लिए विकसित किया जा रहा है। इसके बाद शाम को वे रेलवे की कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारी, जेडआरयूसीसी व डीआरयूसीसी कमेटी के सदस्यों से चर्चा करने के बाद शाम 6.55 बजे अवंतिका एक्सप्रेस मुंबई के लिये रवाना हो जायेंगे।

Advertisement

सांसद अनिल फिरोजिया ने मुलाकात में रेलवे सुविधाएं बढ़ाने का कहा: मंगलवार दोपहर 10.45 बजे रेलवे स्टेशन के कांफ्रेंस हॉल में सांसद अनिल फिरोजिया ने जीएम गुप्ता से करीब आधे घंटे चर्चा की। इस दौरान उन्होंने सिंहस्थ के मद्देनजर उज्जैन व आसपास के स्टेशनों पर रेलवे सुविधाएं बढ़ाने की मांग रखी हैं। सांसद ने उज्जैन आने वाले यात्रियों की संख्या में इजाफा होने के कारण यहां यात्री सुविधाएं और नई ट्रेनों को उज्जैन स्टेशन से जोडऩे का कहा। खासकर इंदौर-उज्जैन के बीच ट्रेन सुविधाएं बढ़ाने पर भी चर्चा हुई।

Related Articles